कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए केंद्र सरकार ने जब 21 दिनों का लॉकडाउन घोषित किया था तो देश भर में एक अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया था. लाखों की तादाद में प्रवासी मजदूरों सड़क पर उतर आए थे और पैदल ही अपने गांवों का पलायन कर दिया. इसके बाद सरकार ने लॉकडाउन का सख्ती से पालन करने को कहा और लोगों को जहां वे थे वहीं रोकने का निर्देश दिया. ऐसे में कई गैर सरकारी संगठनों ने गरीबों मजदूरों के खाने पीने का जिम्मा उठाया और उन्हें खाना दिया. ऐसा ही एक संगठन है ओक्सफेम इंडिया.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.