Indian Diplomats on Dawood Ibrahim: 'लेखन- कितना मुश्किल कितना आसान' सेशन के दौरान पूर्व राजनयिक अजय बिसारिया, पूर्व राजनयिक रुचि घनश्याम और पूर्व राजनयिक डीपी श्रीवास्तव NDTV Creators मंच पर एक साथ नजर आए. इस दौरान रुचि घनश्याम ने बताया कि वह पहली ऐसी ऐसी महिला राजनयिक थीं, जो इस्लामाबाद में काम करने के लिए पहुंची थीं. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान को लेकर मेरे मन में बहुत जिज्ञासा थी. मेरे पति भी राजनयिक थे. हम दोनों की पोस्टिंग पाकिस्तान में हुई थी. जब हम वहां पहुंचे, तो मन में कोई डर में नहीं था. लेकिन वहां इतनी सारी घटनाएं हुईं, जिससे डर लगने लगा. एक बार तो ऐसा लगा कि कहीं इंडियन एयरफोर्स के बम से ही हम न मारे जाएं.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.