Child Marriage: 'बाल विवाह मानवाधिकारों के सबसे गंभीर उल्लंघनों में से एक है, जो बच्चों, ख़ासकर लड़कियों से उनका बचपन, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्वतंत्रता छीन लेता है। लेकिन कुछ लड़कियां ऐसी भी हैं, जिन्होंने बाल विवाह के खिलाफ़ हिम्मत जुटाई, और डटकर लड़ाई लड़ी। चौतरफा विरोध के बावजूद उन्होंने दिखाया कि बदलाव संभव है, चाहे हालात कितने ही कठिन क्यों न हों। ये लड़कियां हमारी जटिल सामाजिक व्यवस्था के बीच उम्मीद और साहस का प्रतीक हैं। राधा - जिसकी पहचान और सुरक्षा के लिए उसका नाम बदल दिया गया है - उन्हीं साहसी लड़कियों में से एक हैं। यह है उसकी कहानी।
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.