देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को डिजिटल प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिये प्लाज़्मा बैंक का शुभारंभ किया. इस दौरान सीएम ने कोरोना को मात देकर स्वस्थ हो चुके लोगों से बढ़-चढ़कर प्लाज़्मा डोनेट करने की अपील की. सीएम ने कहा कि प्लाज्मा बैंक तभी सफल होगा जब लोग आगे आकर प्लाज्मा डोनेट करेंगे. जो लोग कोरोना से ठीक हो गए हैं, वे आगे आएं और प्लाज्मा डोनेट करें.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.