भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने कोरोनावायरस रोगियों के इलाज की दिशा में प्लाज्मा थेरेपी को लेकर नई एडवाइजरी जारी की है. नई एडवाइजरी में ICMR ने कहा है कि प्लाज्मा थेरेपी सबके लिए नहीं है. ICMR की एडवाइजरी केंद्रीय गृह मंत्रालय और दिल्ली सरकार की बैठक के बाद आई है. दरअसल, बड़े पैमाने पर कोरोना मरीजों को प्लाज्मा दिया जा रहा है, जिसके बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसके इस्तेमाल को लेकर नए दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा था.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.