दिल्ली में देश के पहले प्लाज्मा बैंक को खुले एक हफ्ता हो चुका है. गुरुवार 2 जुलाई को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दक्षिण दिल्ली के आईएलबीएस अस्पताल में दिल्ली प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन किया था. लेकिन इस 1 हफ्ते के दौरान प्लाज्मा बैंक में प्लाज्मा लेने वालों की संख्या ज्यादा रही जबकि प्लाज्मा देने वालों की कम. ऐसे में प्लाज्मा बैंक में प्लाज़्मा के स्टॉक का संकट ना हो इसके लिए प्लाज्मा बैंक को चलाने वाले अस्पताल इंस्टिट्यूट ऑफ़ लीवर एंड बिलिअरी साइंसेज ने नई व्यवस्था बनाई है.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.