• Home/
  • Videos/
  • Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा अब भी जहरीली! GRAP-3 लागू, कई इलाकों में AQI 400 पार

Delhi Air Pollution: दिल्ली की हवा अब भी जहरीली! GRAP-3 लागू, कई इलाकों में AQI 400 पार

दिल्ली में अब भी चिंताजनक स्तर पर वायु प्रदूषण बना हुआ है और दिल्ली की हवा बेहद खराब कैटेगरी में है. औसत AQI यहां पर 311 दर्ज किया गया है. शहर भर में प्रदूषण से निपटने के लिए GRAP-3 के प्रतिबंध लागू हैं, लेकिन उसके बावजूद कोई सुधार होता हुआ वायु प्रदूषण में नहीं दिख रहा है. कई निगरानी केंद्रों पर AQI का स्तर 400 के ऊपर दर्ज किया गया है, जो गंभीर यानी सीवियर श्रेणी में आता है. चांदनी चौक 401, पंजाबी बाग में 361, IIT दिल्ली में 361, DTU में 338, बवाना इलाके में 328 है. यानी ज्यादातर जगहों पर दिल्ली में AQI 300 के ऊपर ही दर्ज किया गया है. कुछ जगहों पर तो 400 के भी पार है.