दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण को देखते हुए केजरीवाल सरकार ने ऑड-ईवन को फिर से लागू करने का फैसला लिया है. 13 नवंबर से राजधानी में ऑड-ईवन लागू किया जाएगा, जो कि 20 नवंबर तक रहेगा. यह फैसला दिल्ली सरकार ने आज प्रदूषण के मुद्दे पर हुई बैठक में लिया. बैठक के बाद पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली में 30 अक्टूबर से प्रदूषण में बढ़ोतरी देखी जा रही है.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.