दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने आज राजधानी में बढ़ते प्रदूषण पर नियंत्रण को लेकर एक बैठक बुलाई थी. इसके बाद उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया. जिसमें दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय का बड़ा बयान सामने आया. उन्होंने कहा कि प्रदूषण पर हुई अहम बैठक में बड़े अधिकारी नहीं पहुंचे. पर्यावरण सचिव और डिविजनल कमिश्नर जैसे बेहद अहम अधिकारी बैठक सेनदारद रहे. इसके साथ ही PWD सचिव भी बैठक में नहीं पहुंचे.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.