Yamuna River Pollution: दिल्ली की एक पहचान यमुना नदी भी है। इसी यमुना के किनारे लाल किला है, जिसके पिछले हिस्से को कभी यमुना छूकर बहती थी। आज बहुत दूर खिसक चुकी हैं। बल्कि इससे ज्यादा आज वो कोमा में है। कई जगहों पर दिल्ली में ऑक्सीजन लेवेल शून्य है। अमोनिया इतना है कि आप एक घूंट पानी पी नहीं सकते। दस साल से लगातार दिल्ली में जिस आप की सरकार है, उसके नेता अरविंद केजरीवाल ने यमुना की गंदगी को जहर से जोड़ा और जहर को बीजेपी से। अब राजनीति इसीपर इतनी गरमायी हुई है कि आज केजरीवाल बोतल में यमुना का गंदा पानी लेकर चुनाव आयोग के पास पहुंचे कि इस पानी को पीकर दिखाइए।
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.