Delhi Yamuna Pollution: राजधानी दिल्ली को यमुुना का ध्यान साल भर में तभी आता है जब उसके लोगों के गले सूखने लगें या फिर तब जब चुनाव में जीत के लिए वोटों की प्यास बढ़ जाए. दिल्ली विधानसभा चुनाव हैं और यमुना को नहीं पता कि वो इन चुनावों में पानी से ज़्यादा वोट सप्लाई करने वाली है. दिल्ली में अपने अस्तित्व की सबसे बड़ी लड़ाई लड़ रही यमुना में हरियाणा ज़हर मिला रहा है, ये कहकर आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने चुनावी माहौल गर्मा दिया है.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.