hindi diwas
hindi diwas
  • Home/
  • Independence Day 2025 Quiz : स्वतंत्रता दिवर पर इन 20 सवालों के जवाब देकर जीत सकते हैं इनाम...

Independence Day 2025 Quiz : स्वतंत्रता दिवर पर इन 20 सवालों के जवाब देकर जीत सकते हैं इनाम...

Independence Day 2025 Quiz : स्वतंत्रता दिवर पर इन 20 सवालों के जवाब देकर जीत सकते हैं इनाम...
स्वतंत्रता दिवस से जुड़े GK प्रश्न-उत्तर, पढ़िए यहां.

Independence Day 2025 GK Quiz in Hindi :  हर साल भारत 15 अगस्त को अपना स्वतंत्रता दिवस मनाता है. इस साल 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाएगा. जिसकी तैयारी स्कूल, कॉलेज, सरकारी दफ्तरों में जोर शोर से हो रही है. आपको बता दें कि इस दिन देशभर में झंडा फहराने, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ जश्न मनाया जाता है. साथ ही अंग्रेजी हुकूमत से आजादी दिलाने वाले वीर महान सपूतों को भी याद किया जाता है . आज के इस लेख में हम इंडिपेंडेंस डे से जुड़े सामान्य ज्ञान (GK) के 20 सवालों के जवाब बता रहे हैं, जो आपको स्कूल कॉलेज में होने वाली प्रतियोगिता में जीत दिला सकते हैं. 

नर्सिंग या BSc: कौन सा कोर्स दिलाएगा अच्छी जॉब, जानिए यहां करियर स्कोप

1- स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री किस स्थान से भाषण देते हैं?

जवाब- लाल किला, दिल्ली

2- स्वतंत्र भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?    

जवाब - डॉ राजेंद्र प्रसाद

3- भारत का National Flag किसने डिजाइन किया?

जवाब - पिंगली वेंकैया

4- भगत सिंह को कब फांसी दी गई थी?

जवाब - 23 मार्च, 1931

5- स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से पहला भाषण किसने दिया?

जवाब- पंडित जवाहरलाल नेहरू

6- भारत के पहले गवर्नर जनरल कौन थे?    

जवाब- लॉर्ड माउंटबेटन

7- 1947 में विभाजन के समय भारत के साथ कौन सा देश बना?

जवाब - पाकिस्तान

8- “वंदे मातरम” गीत किसने लिखा

जवाब - बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय

9- भारत के वो कौन से प्रधानमंत्री थे जो विदेश से वापस नहीं लौट

जवाब - लाल बहादुर शास्त्री

10 - भारत के पहले प्रधानमंत्री कौन बने 

जवाब - पंडित जवाहर लाल नेहरु

11- पहला स्वतंत्रता दिवस कब मनाया गया 

जवाब - 15 अगस्त 1947

12- “जय हिंद” का नारा किसने दिया

जवाब - सुभाष चंद्र बोस

13- अशोक चक्र में कितने तीलियां होती हैं

जवाब - 24    

14- आजाद हिंद फौज का गठन किसने किया था

जवाब - सुभाष चंद्र बोष

15- “सरफरोशी की तमन्ना” कविता किसने लिखी थी

जवाब - राम प्रसाद बिस्मिल

16- ‘सविनय अवज्ञा आंदोलन' कब शुरू हुआ था

जवाब - 1930

17- भारत का पहला नेशनल पार्क कहां है

जवाब - जिम कार्बेट उत्तराखंड में

18- किस व्यक्ति को कभी सजा नहीं दी जाती है

जवाब - राष्ट्रपति

19- फांसी की सजा कौन माफ कर सकता है

जवाब - राष्ट्रपति 

20 - भारत में पुलिस किसे गिरफ्तार नहीं कर सकती है

जवाब- राष्ट्रपति

21- भारत को कुल कितने नामों से जाना जाता है

जवाब- 9 (जम्बूद्वीप, भारतखण्ड, हिमवर्ष, अजनाभवर्ष, भारतवर्ष, आर्यावर्त, हिन्द, हिन्दुस्तान और इंडिया)


 

Share this story on