hindi diwas
hindi diwas
  • Home/
  • Kargil Vijay Diwas 2026: रक्त वीर शहीदों का था, हर सपूत बलिदानी था… कारगिल विजय दिवस पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश

Kargil Vijay Diwas 2026: रक्त वीर शहीदों का था, हर सपूत बलिदानी था… कारगिल विजय दिवस पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश

Kargil Vijay Diwas 2026: रक्त वीर शहीदों का था, हर सपूत बलिदानी था… कारगिल विजय दिवस पर अपनों को भेजें ये बधाई संदेश
कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं

आज देश कारगिल विजय और इस युद्ध में शहीद हुए शूरवीरों को याद कर रहा है. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख ने कारगिल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की है. इसके साथ ही उन सैनिकों को भी याद किया गया जो इस युद्ध का हिस्सा थे. दरअसल कारगिल विजय दिवस केवल एक सैन्य जीत की याद नहीं है, बल्कि यह भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, सर्वोच्च बलिदान और अटूट राष्ट्रभक्ति को नमन करने का अवसर भी है. ऐसे में आज आप कारगिल दिवस के मौके पर अपनों को शुभकामना संदेश भेजना बिल्कुल भी न भूलें. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ खूबसूरत संदेश लेकर आए हैं, जिन्हें आप अपने दोस्तों, रिश्तेदार और करीबियों को भेज सकते हैं.

1. रक्त वीर शहीदों का था, हर सपूत बलिदानी था…
रक्त वीर शहीदों का था, हर सपूत बलिदानी था,
कारगिल पर्वत शिखर पर पवन चला तूफानी था,
हिमप्रपात बन हिमगिरि से रक्त शत्रु का जमा दिया,
विजय दिवस की शौर्य पताका देने वाला अभिमानी था
कारगिल विजय दिवस 2026 की शुभकामनाएं!

2. जब खून खौल फौलाद हुआ,
मरते दम तक डटे रहे वो,
तब ही तो देश आजाद हुआ
कारगिल विजय दिवस की हार्दिक बधाई!

Latest and Breaking News on NDTV

3. उन साहसी योद्धाओं का सम्मान
जिन्होंने कारगिल युद्ध को गौरवशाली अंत तक
पहुंचाने के लिए लगा दी अपनी जान,
'कारगिल विजय दिवस' पर वीर सपूतों को सलाम

4. लहूं वतन के शहीदों का रंग लाया है,
उछल रहा है जमाने में नाम-ए-आजादी।
-फिराक गोरखपूरी

5. आओ झुककर सलाम करें उनको जिनके हिस्से में ये मुकाम आया
खुशनसीब है वो खून का कतरा जो देश के काम आया

6. दे सलामी इस तिरंगे को
जिस से तेरी शान हैं,
सर हमेशा ऊंचा रखना इसका
जब तक दिल में जान है

Latest and Breaking News on NDTV

7. हमने सदियों में ये आजादी की नेमत पाई है,
सैंकड़ों कुर्बानियां देकर ये दौलत पाई है.
'कारगिल विजय दिवस' पर शूरवीरों को सलाम.

8. हम रहे, न रहे वतन रहना चाहिए,
इस मिट्टी के लिए देनी पड़ी कुर्बानी तो हर सर गर्व से उठना चाहिए!
कारगिल विजय दिवस की हार्दिक बधाई

9. देश से बढ़कर कोई धर्म नहीं,
देश सेवा से बढ़कर कोई कर्म नहीं
और इन दोनों के लिए कोई शर्म नहीं,
हमेशा देश के लिए आगे रहें.
कारगिल विजय दिवस की हार्दिक बधाई

10. जिनके साहस से देश सुरक्षित है, जिनके बलिदान से तिरंगा शान से लहराता है, उन भारत माता के वीर सपूतों को कोटि-कोटि नमन। कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान से सिर्फ POK पर बात होगी, आतंक के सहारे भारत को कोई डरा नहीं सकता: राजनाथ सिंह

यह भी पढ़ें: कारगिल के 27 साल: जल, थल और नभ, हर मोर्चे पर पहले से कहीं अधिक ताकतवर भारत

Share this story on