विश्व योग दिवस की तैयारियों में जितना जोश दिखा था, उतना हीं जोश आज योग दिवस के मौके पर भी दिखा देश के अलग अलग हिस्सों में... दिल्ली में प्रधानमंत्री खुद राजपथ पर हजारों लोगों के साथ योग करते दिखे, तो वहीं देश के अलग अलग राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने भी लोगों के साथ योग किया। इस मौके पर दो गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बने, 35 हज़ार से ज़्यादा लोगों के एक साथ योग करने और 84 देशों के नागरिकों के एक साथ एक जगह योग करने के वर्ल्ड रिकॉर्ड।
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.