Monsoon 2026: देश की साइबर सिटी गुरुग्राम में मानसून की पहली ही बारिश ने प्रशासनिक तैयारियों की हकीकत उजागर कर दी है. कुछ घंटों की तेज बारिश के बाद शहर की कई सड़कें जलमग्न हो गईं और पूरा शहर ट्रैफिक जाम की चपेट में आ गया. जगह-जगह वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे हजारों लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा. कई स्थानों पर सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गईं, जहां बड़ी-बड़ी गाड़ियां भी फंस गईं और दुर्घटनाओं की घटनाएं सामने आईं.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.