Sucherita Kukreti | Monsoon 2026: जुलाई का महीना इस बार कई राज्यों के लिए जल आफत बनकर आया है. आसमान से बरस रहा पानी अब लोगों के लिए मुसीबत का कारण बन गया है. सबसे पहले आपको दिखाएंगे कि किस तरह लगातार हो रही बारिश ने महाराष्ट्र से लेकर गुजरात तक तबाही मचा रखी है. कहीं बाढ़ का सैलाब है, तो कहीं भूस्खलन का खतरा। कई जगहों पर लोगों की जान खतरे में पड़ गई है, जबकि कुछ इलाकों में इस जल आपदा ने लोगों की जिंदगी तक छीन ली है. महाराष्ट्र और गुजरात से सामने आई तस्वीरें भयावह हैं, जहां तेज बारिश और जलभराव ने जनजीवन को पूरी तरह प्रभावित कर दिया है.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.