श्री राम स्कूल की ज्वाइंट वाइस चेयरपर्सन वास्वी भारती का कहना है कि बेसहारा और बेघर बच्चों का विषय बेहद महत्वपूर्ण है. संक्रमण के इस काल में बच्चों की जिंदगी पर ध्यान देना और भी जरूरी हो गया है. जो बच्चे घर पर हैं वो भी परेशान हैं. ऐसे में सड़कों के किनारे रहने वाले बच्चों के सामने क्या चुनौतियां होती हैं यह समझा जा सकता है. इस समस्या का समाधान सिर्फ और सिर्फ शिक्षा ही है. हमें देखना होगा कि किस तरह हम ऐसे बच्चों की मदद कर सकते हैं.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.