Monsoon 2025: मानसून ने महाराष्ट्र में इस बार समय से पहले ही दस्तक देकर हाहाकार मचा दिया है। मुंबई में मई के महीने में हुई बरसात ने 107 साल का रिकार्ड तोड़ दिया है। IMD के रिकॉर्ड बताते हैं कि 295 मिमी बारिश के साथ कोलाबा वेधशाला ने अब मई महीने के दौरान सबसे अधिक बारिश दर्ज की है, जिसने मई 1918 में दर्ज 279.4 मिमी के पिछले रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। रविवार से ही मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है। मौसम विभाग मुंबई, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। गरज, बिजली और तेज़ हवाओं के साथ भारी बारिश का अनुमान लगाया गया है.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2025. All rights reserved.