क्या इरफान खान जितना खुद को काबिल मानते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी? ले पाएंगे उनकी जगह, जानें क्या बोले एक्टर

क्या इरफान खान जितना खुद को काबिल मानते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी? ले पाएंगे उनकी जगह, जानें क्या बोले एक्टर
क्या दिवंगत एक्टर इरफान खान जिताना खुद को काबिल मानते हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी
नई दिल्ली : 

NDTV Creators' Manch :  बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में NDTV के इवेंट 'क्रिएटर्स मंच' में आए. जहां उन्होंने अपने पर्सनल और प्रोफेसनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की. बातचीत के दौरान नवाज से दिवंगत एक्टर इरफान खान के बारे में सवाल किया गया. नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बीच बहुत गहरा रिश्ता था. दोनों ने जहां सिल्वर स्क्रीन पर साथ काम किया तो वहीं पर्सनल लाइफ में भी दोनों बेहद करीब थे. नवाजुद्दीन, इरफान को अपना सीनियर और बड़े भाई की तरह मानते थे. दोनों ने 2013 में आई 'द लंचबॉक्स' और 'पान सिंह तोमर' जैसी फिल्मों में साथ काम किया. हाल ही में नवाज से दिवंगत अभिनेता को लेकर सवाल किया गया. NDTV क्रिएटर्स मंच में नवाज से जब पूछा गया कि एक ऐसा एक्टर जो उस कमी को भर सकते हैं, वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी है, लोग ऐसा सोचते हैं. इस पर आपकी क्या राय है?

मैं किसी का vacuum भरने नहीं आया

इस सवाल के जवाब में नवाज ने कहा कि मुझे अपना देखना है.  मैं किसी की कमी को भर नहीं सकता. ये मेरी पर्सनल जर्नी है. मैं किसी की वजह से नहीं आया यहां पर. मैं किसी एक्टर का वैक्यूम भरने नहीं आया यहां पर. भगवान ने आपको बहुत कुछ दिया है, उस पर फोकस कीजिए. आपके अंदर बहुत कुछ है, उसको बाहर निकालने पर ध्यान दीजिए. 

बता दें कि नवाज़ुद्दीन और इरफान सन 2000 से पहले से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच गहरा संबंध था. दोनों ने लगभग 7-8 फिल्मों में साथ काम किया. दोनों कलाकार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से आए थे. दोनों ही दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं.

 इरफान खान के बारे में 

अभिनेता इरफान खान का निधन 29 अप्रैल 2020 को हो गया. उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें कोलन इन्फेक्शन (colon infection) के कारण भर्ती कराया गया था. 53 वर्षीय अभिनेता को 2018 से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (neuroendocrine tumor) नामक एक दुर्लभ प्रकार के कैंसर था. 

Share this story on