• Home/
  • AI समिट में जिस चायनीज डॉग पर हुई गलगोटिया यूनीवर्सिटी की फजीहत, जानें उसकी हकीकत

AI समिट में जिस चायनीज डॉग पर हुई गलगोटिया यूनीवर्सिटी की फजीहत, जानें उसकी हकीकत

AI समिट में जिस चायनीज डॉग पर हुई गलगोटिया यूनीवर्सिटी की फजीहत, जानें उसकी हकीकत
यूनिट्री Go2 AI रोबोट डॉग

Galgotias University Robot Dogs: राष्ट्रीय राजधानी में दिल्ली में चल रहे AI Impact Summit 2026 के दौरान रोबोटिक डॉग के प्रदर्शन को लेकर विवाद सामने आया है. Greater Noida की Galgotias University के पवेलियन में एक रोबोट डॉग दिखाया गया और इसे नई खोज बताया गया. इस रोबोट को Orion नाम देकर यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की इनोवेशन बताया गया. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ और इसके बाद से ही सवाल उठने लगे कि क्या यह रोबोट सच में यूनिवर्सिटी ने बनाया है या यह किसी विदेशी कंपनी का प्रोडक्ट है.

AI की दुनिया के सबसे बड़े दिग्गज मिलेंगे बस यहां18 फरवरी को दिनभर.

वीडियो के वायरल होने के बाद बात सामने आई कि AI से चलने वाला रोबोट डॉग नई खोज नहीं है. Unitree Go2, जिसे चीन की कंपनी Unitree Robotics ने बनाया है, साल 2023 से ही दुनिया भर में बेचा जा रहा है, लेकिन जब यह रोबोट डॉग India AI Impact Summit में एक नए नाम के साथ दिखा, तो लोगों में इसकी काफी चर्चा होने लगी, इसके बाद बहुत से लोग इंटरनेट पर इसकी कीमत, लॉन्च डेट और पूरी स्पेसिफिकेशन के बारे में खोज करने लगे. चलिए आपको बताते AI समिट में जिस चायनीज डॉग पर गलगोटिया यूनीवर्सिटी की फजीहत हो रही है उसकी हकीकत क्या है?

Unitree Go2 रोबोट डॉग लॉन्च कब हुआ था?

Unitree Robotics ने Unitree Go2 को 12 जुलाई, 2023 को लॉन्च किया था. यह कंपनी का दूसरा उपभोक्ता-स्तर का चौपाया यानी चार पैरों वाला रोबोट है. पहला मॉडल Go1 था, जिसे 2021 में लॉन्च किया गया था. Go2 को पहले की तुलना में ज्यादा स्मार्ट, सस्ता और AI-सक्षम बनाया गया है. कंपनी ने इसे “embodied AI” यानी GPT-जैसी इंटेलिजेंस वाले रोबोट के रूप में पेश किया था. इसमें बेहतर नेविगेशन और रुकावटें पहचानने वाले सेंसर लगाए गए हैं.

भारत में Unitree Go2 की कीमत

Unitree Robotics ने Unitree Go2  रोबोट की कीमत को लेकर सोशल मीडिया पर बहुत चर्चा हो रही है. Go2 Air- US$1,600 यानी 1,45,000 और Go2 Pro - US$2,800 भारत में 2,32,000 के करीब है. शिपिंग चार्ज मॉडल और लोकेशन के अनुसार US$399 से US$1,000 तक होते हैं. Unitree के बड़े इंडस्ट्रियल रोबोट (B1, B2) करीब US$100,000 के होते हैं, इसलिए Go2 काफी सस्ता और आम लोगों, छात्रों, डेवलपर्स व यूनिवर्सिटीज के लिए ज्यादा उपयुक्त है.

कनेक्टिविटी

यह रोबोट चल सकता है, कूद सकता है, स्ट्रेच कर सकता है और डांस भी कर सकता है. सीढ़ियां चढ़ने-उतरने के लिए खास मोड भी दिए गए हैं.

  • Wi-Fi 6
  • Bluetooth

परफॉर्मेंस

टॉप स्पीड- 3.7 m/s (लगभग 13 km/h)
बैटरी- 8000 mAh (रिमूवेबल)
बैटरी लाइफ- 1–2 घंटे

टेक्नोलॉजी
  • 8-कोर हाई-परफॉर्मेंस CPU
  • वाइड-एंगल 3D LiDAR (रुकावटें पहचानने और मैपिंग के लिए)
  • 4D LiDAR सपोर्ट
  • 720p कैमरा (30fps)

Share this story on