बहुप्रतीक्षित रीयल एस्टेट कानून सोमवार से प्रभाव में आ रहा है, लेकिन 13 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों ने ही इस कानून के तहत अबतक नियमों को अधिसूचित किया है. इसी बीच केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू ने कहा कि यह कानून इस क्षेत्र का बस विनियमन करेगा न कि उसका गला घोंटेगा.
केंद्रीय मंत्री ने संवाददाता सम्मेलन के दौरान कहा, "हमने एक राष्ट्रीय शहरी किराया आवास नीति, 2017 तैयार की है... इसे मंज़ूरी के लिए जल्द ही मंत्रिमंडल के समक्ष लाया जाएगा... विचार-विमर्श की प्रक्रिया पूरी हो गई है और मसौदा तैयार हो गया है..."
दिल्ली मेट्रो रेल निगम रियल एस्टेट बाजार में हाथ आज़माने की तैयारी में है और जल्द ही 60 लाख रुपये से एक करोड़ रुपये मूल्य के 500 से ज्यादा फ्लैटों के साथ बाजार में उतरेगी.
बेंगलुरु पुलिस की क्राइम ब्रांच ने एक रियल एस्टेट एजेंट सहित 14 लोगों को गिरफ़्तार किया है और इनके पास से 9 करोड़, 14 लाख रुपये के पुराने प्रतिबंधित करेंसी नोट बरामद किए हैं. बेंगलुरु के क्राइम पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त एन. रवि ने बताया कि बेंसन टाउन के एक घर में छापेमारी के दौरान 500 और 1000 रुपये के पुराने नोट बरामद किए हैं.












#NDTVRealEstateConclave | NDTV रियल एस्टेट कॉन्क्लेव के दूसरे सेशन "नोएडा VS गुरुग्राम: बेहतर कौन" में जीवीएन के एडिशन सीईओ कपिल सिंह ने कहा कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास औद्योगिक प्राधिकरण का विकास एक सुनियोजित तरीके से हो रहा है.नोएडा में लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ जो सुविधाएं हैं उसकी वजह से ही निवेशक यहां ज्यादा आते हैं.हम लोग तकनीक के साथ विकास को बढ़ावा दे रहे हैं. प्रॉपइक्विटी के एमडी समीर जसूजा ने कहा कि गुरुग्राम और नोएडा - किसी भी शहर में अगर रोजगार मिलेंगे तो लोग वहां ज्यादा रहेंगे. इस वजह से ही गुरुग्राम में आज लोग ज्यादा जा रहे हैं. वहीं,जीएमडीए के एडिशनल सीईओ मुनीष शर्मा ने कहा कि गुरुग्राम में आज जो रियल एस्टेट है, उसका श्रेय सरकार की नीतियों को जाता है.
गीतांबर आनंद- सीएमडी एटीएस, राजीव तलवार- एमडी, डीएलएफ़ डेवलपर्स, ऋषि राज- सीओओ, मैक्स एस्टेट्स
मनीष के वर्मा- अडिशनल सीईओ, जीबीएन- कपिल सिंह- अडिशनल सीईओ, जीबीएन, मुनीष शर्मा- अडिशनल सीईओ, जीएमडीए, समीर जसूजा- एमडी, प्रॉपइक्विटी
राजीव कुमार- पूर्व अध्यक्ष, यूपी रेरा, अभिषेक कुमार- सदस्य, केंद्र सलाहकार परिषद, आवास और शहरी विकास मंत्रालय, मनोज गौड़ - राष्ट्रीय अध्यक्ष, (क्रेडाई), हर्ष बंसल- सह-संस्थापक, यूनिटी ग्रुप एंड वेगस मॉल, तरूण भाटिया- पूर्व अध्यक्ष, एनएआर इंडिया
विवेक अग्रवाल- स्क्वैर यार्ड्स के सह-संस्थापक और सीटीओ, सूर्या भाटिया- सर्टिफाइड फाइनेंशियल प्लानर
हरदीप पुरी - आवास और शहरी विकास मंत्री
हितेन एम.देसाई- हेड, होम ऑटोमेशन, जीएम मॉड्यूलर, अनंत ओहरी- सह-संस्थापक, एलिस्ट टेक्नोलॉजीज


