कोरोना महामारी (Coronavirus) के इस समय में बच्चों को एक तरह से भुला दिया गया है. कोविड (Covid-19) ने न केवल बच्चों के स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, बल्कि स्कूल बंद होने से उनकी शिक्षा पर भी असर पड़ा है. बच्चों को कोरोना महामारी के खतरे से बचाने के लिए एनडीटीवी और यूनिसेफ ने एक विशेष अभियान 'रिइमैजिन आर चिल्ड्रन फ्यूचर' (#Reimagine) की शुरुआत की है. इसी पर एक विशेष टेलीथॉन कार्यक्रम आयोजित किया गया है. कार्यक्रम में अमिताभ बच्चन ने कहा कि सभी बच्चों को वैक्सीन जरूर लगनी चाहिए. साथ ही उन्होंने कहा कि इस वर्ल्ड चाइल्ड डे पर हमें संकल्प लेनी चाहिए कि कोई भी बच्चा दुनिया में बिना वैक्सीन के नहीं रह जाए.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2021. All rights reserved.