लद्दाख में चीन की सेना के साथ हुई झड़प में भारतीय सेना के एक अधिकारी और दो जवान शहीद हो गए हैं. लद्दाख इलाके में यह 1962 के बाद ऐसा पहला मौका है जब सैनिक शहीद हुए हैं. बताया जा रहा है कि दोनों सेनाओं की ओर से रात में पीछे हटने की प्रक्रिया जारी थी लेकिन अब अचानक चीनी सैनिकों की ओर से हरकत की गई और शायद फायरिंग की गई है जिसमें भारतीय सैनिक शहीद हो गए हैं.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.