कोरोनावायरस (Coronavirus)से मुकाबले के लिए कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) को कुछ सुझाव दिए हैं. उन्होंने सरकारी विज्ञापन बंद करने, दिल्ली में 20,000 करोड़ रुपये के "सौंदर्यीकरण अभियान" को टालने तथा अधिकारियो-मंत्रियों का विदेश दौरा रद्द करने और पीएम केयर्स फंड की राशि को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत फंड में स्थानांतरित करने का सुझाव दिया है. यह चिट्ठी ऐसे समय लिखी गई जब हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने विपक्षी दलों के नेताओं से फोन पर बात करके कोरोना संकट के संबंध में सुझाव मांगे थे.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.