जब से लॉकडाउन शुरू हुआ है, प्रकृति को एक तरह से आराम मिला है. प्रकृति पहले से कहीं खूबसूरत नजर आने लगी है. लॉकडाउन में प्रदूषण करने वाले वाहनों और कारखानों के न चलने से पर्यावरण को फायदा पहुंचा है. पर्यावरण पहले से कहीं ज्यादा राहत की सांस ले रहा है. #TheCycleOfChange हीरो साइकिल और एनडीटीवी के जरिए शुरू किया गया एक कैंपेन है जिसका मकसद लॉकडाउन के बाद भी पर्यारवरण को हो रहे इस फायदे को बरकरार रखना है. इस कैंपने के तहत आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान और पर्यावरण केंद्र की महानिदेशेक सुनीता नारायण ने बताया कि लॉकडाउन ने हमको बताया है कि वाहनों और उद्योगों से सबसे ज्यादा वायु प्रदूषण होता है. प्रदूषण न होने से वायु गुणवत्ता में इतना सुधार हुआ है. इसलिए लॉकडाउन के बाद भी वायु गुणवत्ता को बरकरार रखने की जरूरत होगी.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.