वायु प्रदूषण सिर्फ गले और फेफड़ों तो ही बर्बाद नहीं कर रहा बल्कि यह स्पर्म के DNA तक को बदल दे रहा. अपनी तरह की सबसे बड़ी फर्टिलिटी स्टडी में यह पाया गया है कि वायु प्रदूषण स्पर्म जीन्स के काम करने के तरीके को ही बदल सकता है. जिन पुरुषों में स्पर्म बनने के दौरान आम वायु प्रदूषकों (पोल्यूटेंट) का असर देखा गया, उनमें DNA में मामूली बदलाव पाए गए. इन बदलावों से जीन्स के चालू या बंद होने पर असर पड़ा, जिससे यह चिंता बढ़ गई है कि वायु प्रदूषण पुरुषों की फर्टिलिटी को नुकसान पहुंचा सकता है.
द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार मंगलवार, 7 जुलाई को लंदन में 'यूरोपियन सोसाइटी ऑफ ह्यूमन रिप्रोडक्शन एंड एम्ब्रियोलॉजी' की सालाना बैठक में यह स्टडी पेश की गई. इन स्टडीज में ओजोन और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड को उन प्रदूषकों के तौर पर पहचाना गया, जिनका इन 'एपिजेनेटिक' बदलावों से सबसे गहरा संबंध है.
रिपोर्ट के अनुसार स्टडी का नेतृत्व करने वालीं यूनिवर्सिटी ऑफ मैसाचुसेट्स एमहर्स्ट की महामारी विज्ञानी (एपिडेमियोलॉजिस्ट) डॉ. कैरी नोबल्स ने बताया, "हमारी स्टडी से पता चलता है कि स्पर्म बनने के अहम चरणों के दौरान वायु प्रदूषण के संपर्क में आने से स्पर्म DNA में बदलाव हो सकते हैं."
इस स्टडी में 2013 और 2017 के बीच 2,000 से ज्यादा पुरुषों को शामिल किया गया. स्टडी में शामिल लोगों ने शुरुआत में और फिर दो, चार और छह महीने बाद सीमेन के सैंपल दिए. रिसर्चर्स ने हर सैंपल इकट्ठा करने से पहले के तीन महीनों के दौरान हर व्यक्ति बाहरी वायु प्रदूषकों (जैसे ओजोन, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड, सल्फर डाइऑक्साइड और बारीक कण) से कितना संपर्क में आया, इसका अनुमान लगाया.
पता चला कि वायु प्रदूषण पुरुषों की फर्टिलिटी को कम कर सकता है, लेकिन इसके पीछे की बायोलॉजिकल प्रक्रियाएं स्पष्ट नहीं थीं. यह स्टडी 'DNA मिथाइलेशन' की ओर इशारा करती है. DNA मिथाइलेशन दरअसल DNA से जुड़े केमिकल टैग होते हैं जो जेनेटिक कोड को बदले बिना जीन्स के चालू या बंद होने को नियंत्रित करते हैं और यह एक संभावित कारण हो सकता है. वैज्ञानिकों ने उन 1,220 पुरुषों के स्पर्म DNA मिथाइलेशन को एनालाइज किया जिन्होंने छह महीने बाद फॉलो-अप में सैंपल दिया था. उन्होंने वायु प्रदूषण के मिश्रण से जुड़े DNA में 39 बदलावों की पहचान की, जिनमें ओजोन और नाइट्रोजन डाइऑक्साइड का गहरा असर देखा गया.
यह भी पढ़ें: नोबेल विजेता वैज्ञानिक दोबारा चौंकाने के लिए तैयार, ये रिसर्च भी दुनिया बदल देगी
अमेरिका में आजादी की आतिशबाजी से धुआं-धुआं वॉशिंगटन, बना दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर
Edited by: आशुतोष कुमार सिंहइधर से प्रदूषण आएगा, उधर से साफ हवा निकलेगी... कैसे काम करती है दिल्ली में लगी ये नई मशीन?
Written by: प्रियंक द्विवेदीदिल्ली में नवंबर से 4 महीने तक वर्क फ्रॉम होम, अलर्ट मोड में रेखा सरकार, जानें- वायु प्रदूषण में क्या-क्या होंगी पाबंदियां
Written by: तिलकराज© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.