
दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए लागू की गई वाहन पाबंदियों का असर अब सड़कों पर साफ दिखाई देने लगा है. दिल्ली सरकार के विंटर एक्शन प्लान के तहत 1 नवंबर से गैर-BS-VI पेट्रोल और डीजल वाहनों के दिल्ली में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है. इस कदम का मकसद वायु प्रदूषण कम करना है लेकिन दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में इससे ट्रैफिक की नई समस्या खड़ी हो गई है. जिससे लोग रात तक जाम में फंस रहे हैं.
दिल्ली में प्रवेश करने वाले वाहनों की जांच के कारण चिल्ला बॉर्डर, गाजीपुर बॉर्डर, डीएनडी फ्लाईवे और दूसरे एंट्री पॉइंट्स पर कई किलोमीटर लंबा जाम देखने को मिल रहा है. मंगलवार सुबह भी चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर पर गाड़ियां रेंगती नजर आईं. जांच के दौरान नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहनों को वापस लौटाया गया, जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं.
इससे पहले मंगलवार सुबह भी ये देखने को मिला, जहां चिल्ला और गाजीपुर बॉर्डर जहां से दिल्ली में एंट्री होती है, यहां से NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट में वहां के हालात और लोगों की राय सामने आई है. ट्रैफिक पुलिस की तरफ से वाहनों की BS6 अनुपालन जांच की जा रही थी, जिसके चलते कई किलोमीटर लंबा जाम लग गया और गाड़ियां रेंगने लगीं. जो वाहन तय मानकों को पूरा नहीं कर रहे थे, उन्हें वापस लौटा दिया गया. जिसमें 40 मिनट का सफर 80 मिनट में हो रहा था.
लोकलसर्किल्स के एक सर्वे में 18,243 लोगों की राय ली गई. सर्वे के अनुसार 57 फीसदी लोगों ने गैर-BS-VI वाहनों की एंट्री रोकने की व्यवस्था को "खराब" या "बहुत खराब" बताया. इनमें 43 फीसदी लोगों का कहना था कि बिना पर्याप्त तैयारी के नियम लागू किए गए, जिससे भारी ट्रैफिक जाम और असुविधा हुई. वहीं 14 फीसदी लोगों ने खराब ट्रैफिक प्रबंधन और पहले से पर्याप्त जानकारी नहीं मिलने को समस्या की वजह बताया.
परिवहन विभाग के अनुमान के मुताबिक गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद से आने वाले 10 लाख से ज्यादा वाहन इस फैसले से प्रभावित हो सकते हैं. पाबंदी BS-III और BS-IV निजी व व्यावसायिक वाहनों पर लागू है. हालांकि सीएनजी, इलेक्ट्रिक और आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहनों को छूट दी गई है.
दिल्ली आने वाले कई यात्रियों का कहना है कि उनके रोजाना सफर का समय काफी बढ़ गया है. काम पर आने-जाने वाले लोगों को घंटों जाम में खड़ा रहना पड़ रहा है. कुछ लोगों का कहना है कि इससे ईंधन की खपत भी बढ़ रही है और प्रदूषण कम होने के बजाय वाहन लंबे समय तक सड़क पर खड़े रहने से दूसरी तरह की परेशानी पैदा हो रही है.
#WATCH | Massive traffic snarl seen in parts of Delhi amid the rush for festive shopping. Visuals from South extension, shot at 9.31 pm this evening. https://t.co/82lD60SNEy
— ANI (@ANI) November 3, 2026
दिल्ली सरकार के आंकड़ों के अनुसार पहले दिन 14,930 वाहनों की जांच की गई. इनमें 1,539 वाहनों को बॉर्डर से वापस भेजा गया. नियमों के उल्लंघन पर 127 चालान काटे गए और 62 वाहन जब्त किए गए. इसके अलावा 566 वाहनों पर वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र न होने पर 56.6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया. पहले दिन कुल 68.4 लाख रुपये की पेनाल्टी वसूली गई.
सर्वे में सामने आया कि अधिकांश लोग प्रदूषण कम करने के उपायों के खिलाफ नहीं हैं. हालांकि उनका मानना है कि नियमों को लागू करने के तरीके में खामियां हैं. लोगों ने लंबी कतारों, छूट को लेकर भ्रम और ट्रैफिक अव्यवस्था पर चिंता जताई है. कई यात्रियों ने दावा किया कि अब उन्हें दफ्तर पहुंचने के लिए कैब और अन्य विकल्पों पर रोज 500 से 1000 रुपये तक अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है.
यह भी पढ़ें | दिल्ली-NCR में धुंध की चादर, कई इलाकों का AQI 400 पार; 3 से 5 नवंबर तक बेहद खराब रहेगी हवा
फेफड़ों को करना है मजबूत? रोज खाएं ये 5 चीजें, बढ़ते प्रदूषण में लंग्स रहेगा सुरक्षित
Written by: किशोरी मिश्रागुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन के फेरे बढ़ेंगे, दिल्ली-NCR में प्रदूषण का असर
Written by: अमरीश कुमार त्रिवेदीजहरीली हवा से घुट रही बच्चों की सांसें, डॉक्टर ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Written by: किशोरी मिश्राDelhi-NCR's GRAP Stage II brings stricter measures to curb vehicle emissions, road dust and industrial pollution.
Pulmonologist speaks about a 14-year-old girl from Kazakhstan whose pink lungs caused a commotion in the operating theatre. India's Top Chest Surgeon, Dr Arvind Kumar told NDTV Lifeline that it is rare to see a pink lung in Delhi now.
The AAP argued that Delhi's air pollution was a complex issue and could not be attributed solely to stubble burning in Punjab.
Amid the controversy over Dia Mirza's anti-firecracker video, Soni Razdan has criticised Diwali firecrackers, calling them "anti-national" and warning that air pollution is harming children's health.
Punjabi Bagh recorded the worst air quality at 458, falling in the 'severe' category.
................................ Advertisement ................................
Don't Normalise Air Purifiers As Delhi Chokes | The Reason Why
Thursday December 11, 2025More than 90 cities in the world's top 100 polluting list are in India. With every passing year, the AQI is rising, reaching 'hazardous' levels.
Blog | Well Done, Delhi. You've Turned Lung Sacrifice Into A Badge Of HonourSaikat Kumar Bose
Monday November 10, 2025Till some years back, Delhiites would ask angry questions to those in power about the capitals annual tryst with toxic air. This has changed. Those in the driving seat dont see the need to answer now.
Opinion | Why Indians Have Just Given Up On Air Pollution CrisisTanushree Ganguly
Friday December 20, 2024While some may argue that people in Delhi are now more aware of air pollution than they were a decade back, my rebuttal would be that awareness does not mean that people are concerned.
Opinion | You Must Outrage Over Filthy Air More Than Once A YearJyoti Pande Lavakare
Tuesday December 10, 2024Delhi welcomed us with monsoon rains and mangos. We were home. Fast forward a couple of years, in the winter of 2012, I found myself in denial about something other parents, mostly expats, were calling toxic air.
Opinion | Delhi's Air Pollution Situation Is Like A Bad MarriageNishtha Gautam
Friday November 22, 2024On a good day, such as today, the AQI reading in Delhi is 407. We are jubilant at the sickly sunshine trickling through the slightly dissipated smog. At least its not 1600.

