नीला आसमान और दूर तक सब साफ... दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते की बारिश ने तो देश की राजधानी की मौज करा दी है. दिल्लीवालों को न सिर्फ मार्च महीने में ठंड का अहसास हो रहा है बल्कि साफ हवा उन्हें खूब राहत भी पहुंचा रही है. ये कहना गलत न होगा कि बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर को एक अनमोल तोहफा भी दे दिया है. वो शुद्ध हवा जिसके लिए पूरी जनता नवंबर से फरवरी तक तरसी है. आलम यह है कि कई जगह एक्यूआई 98 पर पहुंच गया तो वहीं लोदी रोड और आईटीओ जैसे इलाकों में तो ये 60 पर था.
-आनंद विहार- 121
-लोधी रोड- 68
-आईटीओ- 68
-रोहिणी- 90
-आईजीआई एयरपोर्ट- 80
-फरीदाबाद-166
-नोएडा-86
-ग्रेटर नोएडा- 114
-गुरुग्राम-102
दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं ने जो मजे दिल्लीवालों के करा दिए हैं उसके लिए न जाने कितने महीनों से लोग तरसे हैं. भले ये साफ हवा कुछ दिनों के लिए ही हो पर इसने राहत जरूर पहुंचाई है. मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा क ऊपर बने इंड्यूस्ड साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दक्षिण भारत तक जा रही ट्रफ के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है. इसके अलावा तीन दिन बारिश और तेज हवाओं के बीच दिल्ली में वेंटिलेशन इंडेक्स का ज्यादा होना भी एक वजह है जिससे प्रदूषकों का फैलाव हुआ और हवा की क्वॉलिटी बेहतर हुई है.
यह भी पढ़ें- आज भी बारिश के आसार, हिमालय में उठा बवंडर, पाकिस्तान से भारत तक ऐसे बदला मौसम का मिजाज
यह भी पढ़ें- आखिर अचानक क्यों बदल गया मौसम? 1000 किमी लंबे इस दुर्लभ सिस्टम ने वैज्ञानिकों को भी चौंकाया
मास्क नहीं, अब आ गया गले में लटकाने वाला एयर प्यूरिफायर, पेंडेंट जितना छोटा डिवाइज बनेगा आपकी सांसों का सुरक्षा कवच
Reported by: पल्लव मिश्रा, Edited by: अवधेश पैन्यूली2025 में दुनिया का सबसे प्रदूषित देश रहा पाकिस्तान, भारत के इस शहर ने Pollution रैंकिंग में किया टॉप
Edited by: Ashutosh Kumar SinghAIRCARE Study: गंदी हवा और फेफड़ों के कैंसर के बढ़ते खतरे पर AIIMS करेगा गहराई से जांच!
Written by: Diksha Soni© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.