दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण का मामला फिर से सुर्खियों में है. CAQM यानी कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट ने GRAP यानी ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान के मानदंडों में कुछ छूट की इजाजत मांगी है. इसके लिए उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में अर्जी दाखिल की है. फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने छूट देने से इनकार कर दिया है और CAQM से AQI यानी एयर क्वालिटी इंडेक्स से संबंधित चार्ट मांगा है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 17 फरवरी को होगी.
सुनवाई के दौरान ASG ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि हमें GRAP प्रतिबंध बनाए रखने के लिए कहा गया था. लेकिन क्या आप इस पर विचार करेंगे. अब हवा का रुख बेहतर है. इसपर जस्टिस अभय एस ओक ने कहा कि हमें 17 तारीख को एक चार्ट दें. हम उस पर विचार करेंगे. हवा की गुणवत्ता कब तक बनी रहती है, यह इस पर निर्भर करता है.
सुप्रीम कोर्ट 17 फरवरी को अगली सुनवाई में दिल्ली में GRAP मानदंडों में ढील देने पर विचार करेगा. एएसजी ऐश्वर्या भट्टी ने कोर्ट से पूछा कि अगर बेहतर AQI को देखते हुए शहर मौजूदा GRAP मानदंडों से नीचे जा सकता है. SC ने कहा कि कोई भी आदेश पारित करने से पहले उसे प्रदूषण के स्तर पर विस्तृत रिपोर्ट देखनी होगी. दिसंबर में कोर्ट ने CAQM को ग्रैप 3 और 4 में ढील देने की अनुमति दी थी.
पराली पर आसमान से नजर, सीधा खेत मालिक को मिलेगा नोटिस, 4 राज्यों में कैसे कम होगा प्रदूषण?
Reported by: रवीश रंजन शुक्ला, Edited by: विनय सक्सेनाट्रकों-बसों पर रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन फीस माफ, मिलेगी बंपर सब्सिडी... दिल्ली में परिवर्तन योजना को मंजूरी
Reported by: रवीश रंजन शुक्ला, Edited by: निलेश कुमारसुप्रिया सुले को डॉक्टरों ने दी Voice Rest की सलाह, आखिर गले में इंफेक्शन क्यों होता है? जानिए कारण, लक्षण, इलाज और बचाव
Written by: दीक्षा सिंह© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.