Fighting Our Killer Air - A Citizens' Charter
  • Home/
  • Videos/
  • दिवाली के प्रदूषण पर सीएम योगी, "जिन्होंने पूरा सिस्टम प्रदूषित किया, उन्हें कोई नहीं टोकता"

दिवाली के प्रदूषण पर सीएम योगी, "जिन्होंने पूरा सिस्टम प्रदूषित किया, उन्हें कोई नहीं टोकता"

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने देशभर में दिवाली के बाद हुए प्रदूषण पर बड़ा अजीब बयान दिया है. एक सभा के दौरान सीएम योगी ने कहा, "आप लोगों ने दीपावली मनाई और बहुत सारे लोग कह रहे हैं, इससे प्रदूषण हो गया. अरे हमने कहा प्रदूषण हो गया, वह समाप्त भी हो जाएगा, काहे चिंता कर रहे हो. जिन लोगों ने अपने भ्रष्ट कारनामों से पूरे सिस्टम को प्रदूषित किया, उनको कोई बोलता नहीं, और अगर पब्लिक एक दिन पटाखा, आतिशबाजी कर ले तो प्रदूषण हो गया,हुआ तो समाप्त भी हो जाएगा, वो समस्या नहीं है. अच्छा किया लोगों ने, बहुत धूमधाम और धड़ाके के साथ दीपावली मनाई, खूब आतिशबाजी की और हम लोगों ने कहा भाई कोई प्रतिबंध नहीं लगाएंगे, खूब आतिशबाजी... मैं भी अयोध्या में आतिशबाजी में था, जब गलत होता है उसको नहीं, लेकिन पर्व और त्यौहार में कोई खुशी मनाता है तो लोगों को तब पॉल्यूशन याद आने लगता है.

More Videos

................................ Advertisement ................................

Latest Stories

Opinion