एक देश एक टैक्स यानी जीएसटी को लेकर आज रात 11 बजे संसद के सेंट्रल हॉल में जीएसटी लॉन्च कार्यक्रम शुरु होगा जो आधी रात 12 बजे के बाद तक चलेगा. इस कार्यक्रम में राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी, पीएम मोदी, पूर्व पीएम एच डी देवेगौड़ा, सभी कैबिनेट मंत्री और राज्यों के वित्त मंत्री शामिल होंगे. जीएसटी के ब्रांड एंबेसडर अमिताभ बच्चन, रतन टाटा और लता मंगेशकर जैसी हस्तियां भी इस समारोह का हिस्सा बनेंगी
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.