जीएसटी की कई घंटों तक चली मैराथन बैठक आखिरकार कोविड से जुड़ी चीजों पर बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई. अभी-अभी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जीएसटी बैठक के फैसले की जानकारी दी है. इस बैठक में वैक्सीन, कोरोना सैंपल टेस्टिंग किट और महामारी से जुड़े ऑक्सीजन कंसेंट्रेटर जैसे अन्य सामानों पर GST पूरी तरह हटाने की मांग कई राज्यों ने रखी. विपक्षी राज्यों की ओर से यह आवाज उठाई गई, लेकिन बैठक में एकराय न बनने के कारण यह बेनतीजा रही. ऐसे में यह मामला मंत्रिसमूह को सौंप दिया गया है. 10 दिन बाद फिर जीएसटी काउंसिल की बैठक में इस पर आखिरी निर्णय हो सकता है.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.