जीएसटी का विरोध कम होता नजर नहीं आ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के पास भदोही में कालीन व्यवसायी जीएसटी के ख़िलाफ़ सड़कों पर उतर आए. कालीन उद्योग से जुड़े लोगों ने ज़िला मुख्यालय तक पैदल मार्च किया और प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपकर कालीन को जीएसटी के दायरे से बाहर रखने की मांग की.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.