जीएसटी काउंसिल की महत्वपूर्ण बैठक शुक्रवार को होगी. इस बैठक पर सभी कंपनियों की निगाहें लगी हुई हैं.बैठक में रेवेन्यु और इकोनॉमिकल ग्रोथ को रफ्तार देने की जरूरत को ध्यान में रखने में हुए टैक्स भार हल्का करने के मुद्दे पर विचार किया जाएगा. कई इंडस्ट्रिज की जीएसटी में कटौती की मांग के बीच यह मीटिंग हो रही है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि सरकार उद्योगों की मांगों को हल करती है. इसी मुद्दे पर आज पक्ष और विपक्ष की टीम पहुंची दिल्ली के देशबंधु कॉलेज में, जहां स्टूडेंट और फैकल्टी ने अपनी राय रखी.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.