जीएसटी लागू होने के बाद शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में ICAI यानी इंस्टीच्यूट ऑफ़ चार्टर्ड अकाउंटेंट ऑफ़ इंडिया के स्थापना दिवस समारोह में पहुंचे. उन्होंने कहा कि ये वो दिन है जब भारत अर्थ जगत में नई राह पर निकला है, यानी जीएसटी की शुरुआत हो गई है. इस मौक़े पर उन्होंने मौजूद चार्टर्ड अकाउंटेंट और छात्रों से अपील की कि वो टैक्स चोरों की मदद ना करें. उन्होंने कहा कि सीए पर देश के आर्थिक सेहत की ज़िम्मेदारी होती है.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.