राहुल गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि स्टार्ट अप का स्वागत है पर आप शट अप इंडिया नहीं कह सकते. चीन हर दिन 50,000 नौकरी पैदा कर रहा है, भारत केवल 450 रोजगार पैदा कर रहा है. चुनावी माहौल में राहुल गांधी ने पीएम नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि इस सरकार में मंत्री से बात करता हूं, सुषमा स्वराज जैसी मंत्री है, उनके पास कोई पावर नहीं है. सारा पावर प्रधानमंत्री के पास है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा किये गलत है कि यूपीए के दौर पर 10 जनपथ के पास पावर था.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.