
World Meditation Day MP Police Yoga Meditation: मध्य प्रदेश में वर्ल्ड मेडिटेशन दिवस (World Meditation Day) के मौके पर पुलिस (MP Police) विभाग की ओर से बड़े स्तर पर योग और ध्यान कार्यक्रम आयोजित किए गए. प्रदेशभर में 50 हजार से अधिक पुलिस कर्मियों ने योग और ध्यान में भाग लिया. यह आयोजन लगभग 2800 स्थानों पर एक साथ किया गया, जिसमें पुलिस अधिकारियों और जवानों ने मानसिक स्वास्थ्य (Mental Health) और आत्मिक संतुलन पर ध्यान केंद्रित किया. डीजीपी ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों से नियमित रूप से ध्यान और योग को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया. साथ ही उन्होंने इस पहल के प्रभाव का निष्पक्ष मूल्यांकन करने का सुझाव भी दिया, ताकि भविष्य में इसे और प्रभावी ढंग से लागू किया जा सके.
पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाणा ने कहा कि पुलिस बल की ड्यूटी 24 घंटे की होती है और यह स्वभाविक रूप से तनावपूर्ण होती है. ऐसे में योग और ध्यान जैसी गतिविधियां कर्मियों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवन की ओर प्रेरित करती हैं. उन्होंने बताया कि फरवरी 2025 में हार्टफुलनेस संस्थान के साथ हुए एमओयू के बाद प्रदेश की पुलिस इकाइयों में योग और ध्यान को नियमित गतिविधि के रूप में अपनाया गया है. डीजीपी मकवाणा के अनुसार इस पहल के सकारात्मक नतीजे अब स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगे हैं. पुलिस कर्मियों के ऊर्जा स्तर में वृद्धि हुई है, उनके व्यवहार में सुधार देखने को मिला है और पारिवारिक संबंधों में भी मजबूती आई है. इसके अलावा तनाव के स्तर में कमी दर्ज की गई है. उन्होंने बताया कि कई पुलिसकर्मियों ने नकारात्मक आदतों, विशेष रूप से नशा छोड़ने की दिशा में भी गंभीर प्रयास किए हैं.
कार्यक्रम में हार्टफुलनेस संस्थान के मार्गदर्शक कमलेश पटेल (दाजी) ने ध्यान पद्धति की विशेषताओं पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि हार्टफुलनेस ध्यान अन्य प्रणालियों से अलग है, जिसमें प्राण ऊर्जा के माध्यम से साधक की चेतना को उच्च स्तर तक विकसित करने का प्रयास किया जाता है. कमलेश पटेल ने कहा कि दैनिक जीवन में व्यक्ति के मन पर अनुभवों, विचारों और भावनाओं के अनेक संस्कार जमा हो जाते हैं, जिससे मानसिक असंतुलन और तनाव उत्पन्न होता है. हार्टफुलनेस में अपनाई जाने वाली “क्लीनिंग” प्रक्रिया के जरिए इन नकारात्मक प्रभावों को धीरे‑धीरे दूर कर मन को हल्का और संतुलित बनाया जाता है. उन्होंने उदाहरण देते हुए बताया कि समाज और परिस्थितियों के कारण व्यक्ति कई प्रकार की मानसिक पीड़ाओं से घिर जाता है. ध्यान और आत्मचिंतन के माध्यम से व्यक्ति इन सीमाओं से बाहर आकर अधिक स्वतंत्र, सकारात्मक और संतुलित सोच विकसित कर सकता है. नियमित ध्यान अभ्यास भावनात्मक संतुलन को बेहतर बनाता है और अनावश्यक मानसिक दबाव को कम करता है.
कार्यक्रम के दौरान Brighter Minds पहल का भी उल्लेख किया गया. यह कार्यक्रम बच्चों के मस्तिष्क विकास, एकाग्रता और आत्मविश्वास को मजबूत करने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है. इसके तहत बच्चों को विशेष तकनीकों का प्रशिक्षण दिया जाता है, जिनसे उनकी स्मरण शक्ति, ध्यान क्षमता और सीखने की गति में सुधार होता है. अब तक इस कार्यक्रम में करीब 3000 बच्चे भाग ले चुके हैं.
यह भी पढ़ें : MP Police: कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी में एडवांस पुलिसिंग सीख रहे हैं MP के 30 एडिशनल SP; ट्रेनिंग प्रोग्राम जारी
यह भी पढ़ें : MP राज्यसभा चुनाव; 58 वोट का खेल: कांग्रेस की तीसरी सीट पर संकट, सुप्रीम कोर्ट, क्रॉस वोटिंग और सियासी शतरंज
यह भी पढ़ें : Tiger Corridor का रास्ता साफ; NH-46 को लेकर हाई कोर्ट, वाइल्डलाइफ बोर्ड व केंद्र की मंजूरी, NHAI करेगा काम
यह भी पढ़ें : KVS Admission 2026: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन शुरू; बालवाटिका और कक्षा 1 में प्रवेश के लिए ऐसे करें आवेदन
Women's Day 2026: महिलाओं के लिए वरदान है टोगा योगा, 5 मिनट की ये एक्सरसाइज शरीर और दिमाग दोनों को बना देगी एनर्जेटिक
Written by: अवधेश पैन्यूलीरिक वोल्डनबर्ग कौन हैं, कैसे एक टॉयमेकर ने ट्रंप टैरिफ के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में जीती लड़ाई?
Written by: निलेश कुमारसांस के मरीज हों या बढ़ते वजन से परेशान, अर्द्धचक्रासन के पास है सभी समस्या का समाधान
Edited by: दीक्षा सिंहMP Police Yoga Meditation: मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक (DGP MP) कैलाश मकवाणा ने कहा कि पुलिस बल की ड्यूटी 24 घंटे की होती है और यह स्वभाविक रूप से तनावपूर्ण होती है. ऐसे में योग और ध्यान जैसी गतिविधियां कर्मियों को मानसिक शांति, सकारात्मक सोच और संतुलित जीवन की ओर प्रेरित करती हैं.
The Gujarat government on Friday launched a 100-day statewide campaign to promote yoga ahead of the 12th International Yoga Day to be observed on June 21, with a curtain-raiser event held at the new MLA residences in Gandhinagar.
Women's Day 2026: महिलाएं जिम्मेदारियों के बोझ तले अक्सर शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से थक जाती है. ऐसे में एक ऐसी एक्सरसाइज है जो महिलाओं के लिए वरदान साबित हो सकती है. आइए जानते हैं इसे करने का सही तरीका और फायदे.
Lenovo showcased multiple new concept devices on the first day of Mobile World Congress (MWC) 2026 in Barcelona, Spain. First is a foldable gaming handheld, dubbed Lenovo Legion Go Fold concept, which is claimed to offer seamless transition from a compact gaming device to one with a larger screen. Moreover, the tech giant showcased the Lenovo ThinkBook Modular concept...
