Rain Alert in North East India: भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप की मार झेल रहे देशवासियों के लिए राहत की खबर है. जल्द ही कई हिस्सों में मौसम करवट लेने वाला है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी. हालांकि, यह राहत अपने साथ कुछ चुनौतियां भी लेकर आ सकती है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, देश के कुछ राज्यों में भारी बारिश (Heavy Rain) का अलर्ट जारी किया गया है. अनुमान है कि इनमें से 8 जिलों में तो पूरे एशिया की सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की जा सकती है.
गौरतलब है कि इस अपडेट को लेकर मौसम विभाग और वैश्विक वेदर मॉडल्स ने अगले दो हफ्तों के लिए डरावनी चेतावनी जारी की है. इसके अनुसार अगले 15 दिनों में पूर्वोत्तर भारत (Northeast India) में मानसून (Monsoon) से पहले की ऐसी बारिश (Rain) होने वाली है जो पूरे एशिया में सबसे अधिक रिकॉर्ड की जा सकती है. इसके साथ ही दक्षिण और पूर्वी भारत के कई राज्यों में भीषण धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की संभावना जताई गई है.
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, अगले 10 से 15 दिनों के भीतर असम और मेघालय सहित पूर्वोत्तर के राज्यों में 300 से 700 मिलीमीटर (mm) तक कुल संचयी वर्षा हो सकती है. इतनी भारी बारिश से अचानक बाढ़ और निचले इलाकों में जलभराव की गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है.
वही दूसरी तरफ, पूर्वोत्तर के अलावा भारत का एक बड़ा हिस्सा भीषण प्री-मानसून गतिविधियों की चपेट में रहने वाला है. 5 मई तक राज्यों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश और आंधी की संभावना है जिसमें केरल, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश, मध्य और दक्षिण महाराष्ट्र शामिल है. इसके अलावा पूर्वी भारत के ओडिशा, पश्चिम बंगाल और बिहार में आने वाले 15 दिन भारी से अति भारी बारिश की संभावना जताई गई है.
यह भी पढ़ें: जापान के समंदर में आया 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, बंदरगाह से टकराई सुनामी की पहली लहर
45 डिग्री का टॉचर्र, साथ में लू के थपेड़े... भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें दिल्लीवाले, IMD ने जारी किया अलर्ट
Reported by: Shreya Ghosh, Edited by: तिलकराजदिल्ली में आंधी के साथ बारिश, यूपी में लू के थपेड़े... मॉनसून आने से पहले IMD का कई राज्यों को लेकर अलर्ट
Written by: तिलकराज26 करोड़ का बजट, 25 दिन में कमाए 177 करोड़, बनने में लगे 5 साल, सिनेमाघरों में हुई रिलीज तो बना दिए कई रिकॉर्ड
Edited by: रोज़ी पंवार© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.