NDTV Creators' Manch : बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी हाल ही में NDTV के इवेंट 'क्रिएटर्स मंच' में आए. जहां उन्होंने अपने पर्सनल और प्रोफेसनल लाइफ के बारे में खुलकर बात की. बातचीत के दौरान नवाज से दिवंगत एक्टर इरफान खान के बारे में सवाल किया गया. नवाजुद्दीन सिद्दीकी और दिवंगत अभिनेता इरफान खान के बीच बहुत गहरा रिश्ता था. दोनों ने जहां सिल्वर स्क्रीन पर साथ काम किया तो वहीं पर्सनल लाइफ में भी दोनों बेहद करीब थे. नवाजुद्दीन, इरफान को अपना सीनियर और बड़े भाई की तरह मानते थे. दोनों ने 2013 में आई 'द लंचबॉक्स' और 'पान सिंह तोमर' जैसी फिल्मों में साथ काम किया. हाल ही में नवाज से दिवंगत अभिनेता को लेकर सवाल किया गया. NDTV क्रिएटर्स मंच में नवाज से जब पूछा गया कि एक ऐसा एक्टर जो उस कमी को भर सकते हैं, वो नवाजुद्दीन सिद्दीकी है, लोग ऐसा सोचते हैं. इस पर आपकी क्या राय है?
मैं किसी का vacuum भरने नहीं आया
इस सवाल के जवाब में नवाज ने कहा कि मुझे अपना देखना है. मैं किसी की कमी को भर नहीं सकता. ये मेरी पर्सनल जर्नी है. मैं किसी की वजह से नहीं आया यहां पर. मैं किसी एक्टर का वैक्यूम भरने नहीं आया यहां पर. भगवान ने आपको बहुत कुछ दिया है, उस पर फोकस कीजिए. आपके अंदर बहुत कुछ है, उसको बाहर निकालने पर ध्यान दीजिए.
बता दें कि नवाज़ुद्दीन और इरफान सन 2000 से पहले से एक-दूसरे को जानते थे और उनके बीच गहरा संबंध था. दोनों ने लगभग 7-8 फिल्मों में साथ काम किया. दोनों कलाकार नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (NSD) से आए थे. दोनों ही दमदार अभिनय के लिए जाने जाते हैं.
इरफान खान के बारे में
अभिनेता इरफान खान का निधन 29 अप्रैल 2020 को हो गया. उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली, जहां उन्हें कोलन इन्फेक्शन (colon infection) के कारण भर्ती कराया गया था. 53 वर्षीय अभिनेता को 2018 से न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर (neuroendocrine tumor) नामक एक दुर्लभ प्रकार के कैंसर था.
जब अमिताभ बच्चन ने प्रसून जोशी का गीत 'मन के मंजीरे' सुनकर लिखा पत्र, राजकुमार संतोषी से फिल्म 'लज्जा' के लिए की सिफारिश
Written by: प्रियंका तिवारीक्या यादव समाज का व्यक्ति कथावाचक नहीं हो सकता? कुमार विश्वास ने दिया इटावा चोटी मामले पर जवाब
Edited by: विजय शंकर पांडेयIts Ok बोल निकल जाना ठीक नहीं... NDTV के मंच से बेहतर जीवन के लिए बड़ा मंत्र दे गईं जया किशोरी
Written by: प्रभांशु रंजन© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.