अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के निदेशक जीत अदाणी ने मंगलवार को कहा कि एयरोस्पेस, विनिर्माण और लोकलाइजेशन में अपनी उपस्थिति मजबूत करने के साथ ही रक्षा क्षेत्र अदाणी समूह के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्र के रूप में उभरेगा. राजधानी में पत्रकारों से बात करते हुए जीत अदाणी ने कहा कि ग्रुप अपने ऑपरेशंस को एयरोस्पेस या एमआरओ जैसे अलग-अलग हिस्सों में नहीं देख रहा है, बल्कि डिफेंस को एक पूरे सेक्टर के तौर पर देख रहा है.उन्होंने भविष्य की योजनाओं के बारे में कुछ भी कहने से मना कर दिया लेकिन बताया कि डिफेंस ग्रुप की भविष्य की ग्रोथ का एक अहम हिस्सा होगा और यह कंपनी और देश दोनों के लिए बहुत जरूरी है.
जीत अदाणी ने कहा,हम सिर्फ एयरोस्पेस और एमआरओ में सेगमेंट के आधार पर काम नहीं करते. हम डिफेंस को समग्र क्षेत्र के तौर पर देख रहे हैं और मैं भविष्य के बारे में ऐसे बयान नहीं देना चाहता कि हम इससे क्या उम्मीद रखते हैं. हाल की घोषणाएं भारत की विकास यात्रा का हिस्सा बनने में ग्रुप के मजबूत विश्वास को दिखाती हैं.
इससे पहले अदाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस के निदेशक जीत अदाणी ने कहा कि इटली की दिग्गज कंपनी लियोनार्डो हेलिकॉप्टर्स के साथ मिलकर वे भारत की जमीन पर एक ऐसा इकोसिस्टम बनाएंगे, जिसमें मैन्युफैक्चरिंग, असेंबली, प्रशिक्षण और वर्ल्ड क्लास सपोर्ट एक ही स्थान पर मिलेगा.लियोनार्डो के साथ साझेदारी का ऐलान करते हुए जीत अदाणी ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि देश की हेलिकॉप्टर क्षमताएं यहां से मजबूत एवं स्थिर होंगी और पीढ़ियों तक मजबूत रहेंगी.
ये भी पढ़ें- सेना के लिए हेलीकॉप्टर बनाएगी अदाणी डिफेंस, CEO बोले- विकसित भारत लक्ष्य के लिए यह डील बेहद अहम
उन्होंने कहा, भारत के शहर बड़े हो रहे हैं, हमारी आकांक्षाएं बढ़ रही हैं और ऐसी क्षमताओं की आवश्यकता दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है. अब समय आ गया है कि हमारे लोग इन सेवाओं का अनुभव इस आश्वासन के साथ करें कि इन्हें भारत में निर्मित, भारत के लिए बनाए गए एक इकोसिस्टम द्वारा तैयार किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें- अब भारत में ही बनेगा सैन्य हेलीकॉप्टर, अदाणी ने इटली की डिफेंस कंपनी लियोनार्डो से की अहम डील
अदाणी ग्रुप ने AI डेटा सेंटर्स के लिए 100 अरब डॉलर के बड़े निवेश का किया ऐलान, AI की रेस में भारत बनेगा ग्लोबल लीडर
MahaShivratri 2026: महाशिवरात्रि की देशभर में धूम, गौतम अदाणी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं
दुनिया के सबसे बड़े खावड़ा सोलर पार्क के मुरीद हुए अर्जेंटीना के राजदूत, बताया भारत के लिए गेमचेंजर
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.