
NDTV आज AI Summit आयोजित कर रहा है. राजधानी दिल्ली के ITC Maurya में आयोजित NDTV AI Summit 2026 आज सुबह 10:00 बजे शुरू हुआ और रात 8 बजे तक चलेगा. इस समिट में दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों, AI शोधकर्ताओं और ग्लोबल लीडर्स के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के भविष्य, जिम्मेदार उपयोग और नवाचार पर गहन चर्चा हो रही है.
इस हाई-प्रोफाइल कार्यक्रम में कई अंतरराष्ट्रीय स्तर के विशेषज्ञ और उद्योग जगत के नेता शामिल हैं:
समिट का फोकस है- AI में हो रहे तेज बदलावों के बीच सही संतुलन कैसे बनाया जाए ताकि तकनीक इंसानों के हित में, सुरक्षित और सभी के लिए उपयोगी बने. नीति, नवाचार और समाज पर AI के प्रभाव जैसे विषयों पर पूरे दिन विचार-विमर्श होगा. यह सम्मेलन भारत में तकनीकी नेतृत्व को आगे बढ़ाने और वैश्विक AI संवाद में देश की भूमिका मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है.



Together Fund के को-फाउंडर और मैनेजिंग पार्टनर मानव गर्ग ने NDTV से कहा कि संरचनात्मक स्तर पर भारत की सबसे बड़ी संपत्ति उसका डेटा है. उन्होंने कहा, 'सबसे पहले हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि भारत का डेटा, भारत के लिए और भारत में ही इस्तेमाल हो. साथ ही हमें सिर्फ कंपनियों के भीतर नहीं, बल्कि देशों के बीच बिज़नेस मॉडल पर भी प्रतिस्पर्धा करनी होगी."
Early-stage निवेशक हर्षजीत सेठी ने कहा, 'हमें अत्याधुनिक रहना होगा और क्षमता, लागत और संदर्भ... इन तीनों का सही मेल बिठाना होगा.'
NDTV के India.AI समिट में Sarvam AI के CEO और को-फ़ाउंडर प्रत्यूष कुमार ने शिक्षा और आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस (AI) को लेकर अपनी सबसे बड़ी उम्मीदों को साझा किया. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में AI भारत में शिक्षा को पूरी तरह बदल सकता है.
प्रत्यूष कुमार ने कहा, 'सोचिए, अगर देश के हर छात्र को एक मुफ्त ट्यूटर मिल जाए- वह भी फीचर फोन या स्मार्टफोन पर. छात्र कह सके: आज क्लास में पढ़ा, समझ नहीं आया... मेरी मदद करो और AI उसी छात्र की भाषा, उसकी समझ के स्तर पर उसे समझाए. यह कोई कल्पना नहीं है. बहुत कम लागत में हम सभी तक शिक्षा पहुंचाकर बड़ा बदलाव कर सकते हैं.'
उन्होंने यह भी बताया कि AI सिर्फ शिक्षा ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और कृषि जैसे क्षेत्रों में भी बड़ी भूमिका निभा सकता है. लेकिन उनकी नज़र में आज की तेज़ रफ़्तार दुनिया में सबसे बड़ी चुनौती शिक्षा है और AI इसे हल करने का एक वास्तविक, सस्ता और प्रभावी तरीका बन सकता है.

NDTV के India.AI Summit में Sarvam AI के CEO और को-फाउंडर प्रत्यूष कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा उनके AI-पावर्ड स्मार्ट ग्लासेस पहनने के अनुभव को साझा किया.
प्रत्यूष कुमार ने बताया कि उन्हें पीएम मोदी को अपनी कंपनी के सभी प्रोडक्ट्स दिखाने का अवसर मिला. सुरक्षा अधिकारियों ने एक निशान तय किया था जहां पीएम को खड़े होकर डेमो देखना था, और पीएम बिल्कुल वहीं पहुंचे. वहां टीम ने उन्हें वह मॉडल दिखाए जिन पर Sarvam AI काम कर रहा है.
उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान उन्होंने पीएम मोदी को यह भी समझाया कि उनका AI केवल महंगे गैजेट्स पर निर्भर नहीं है. यह साधारण फीचर फोन पर भी काम करता है, जहां कोई भी व्यक्ति कॉल कर के उनके ट्रेन्ड मॉडल से कोई भी सवाल पूछ सकता है.
PM ने पूछा- 'क्या यह गुजराती बोलता है?'
प्रत्यूष कुमार के मुताबिक, पीएम मोदी ने तुरंत पूछा, 'क्या यह गुजराती बोलता है?' टीम ने तुरंत गुजराती में काम करता हुआ एक उदाहरण दिखाया, जिसे देखकर पीएम काफी उत्साहित हुए. कुमार ने कहा कि यह अनुभव बहुत ऊर्जा देने वाला था और टीम के आत्मविश्वास को और बढ़ा गया.

NDTV का India AI Summit 2026 भारत की विशिष्ट ताकतों- जैसे बड़े पैमाने पर डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, तेज़ी से बढ़ता स्टार्टअप माहौल और मजबूत अनुसंधान इकोसिस्टम पर आधारित एक महत्वपूर्ण वैश्विक मंच है. इसका उद्देश्य भारत को सिर्फ AI क्रांति का हिस्सा नहीं, बल्कि दुनिया में AI के नियम, दिशा और मानकों को तय करने वाला देश बनाना है.
इस समिट का मकसद नीति-निर्माताओं, तकनीकी विशेषज्ञों, उद्यमियों और विचारकों को एक साथ लाकर भारत और पूरी दुनिया के लिए एक ऐसा फ्रेमवर्क तैयार करना है, जो विश्वसनीय, समावेशी और परिवर्तनकारी AI की दिशा तय करे.
यह समिट भारत को AI नेतृत्व में वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रहा है.

'India की AI यात्रा अभी शुरू हुई है', AI Impact Summit में बोले Wikipedia के को-फाउंडर जिमी वेल्स
AI इन एजुकेशन पर फोकस, छात्रों और शिक्षकों की होगी मदद; शिक्षा मंत्री ने गिनाए फायदे
NDTV AI Summit: Sarvam Kaze के CEO ने बताया AI वाले चश्मे में क्या है खास, जानिए कैसे करता है काम
जिस चश्मे ने AI समिट में PM मोदी को किया इम्प्रेस, मेकर ने बताया उसमें छिपा असली मैजिक
