• Home/
  • Videos/
  • ट्रंप ने पार की हदें, मेलोनी-ओबामा पर किया वार!

ट्रंप ने पार की हदें, मेलोनी-ओबामा पर किया वार!

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप फिर विवादों में है. इस बार उन्होंने एक एडिटेड तस्वीर शेयर की, जिसमें अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति बराक ओबामा के एआईआर फोर्स ओने पर अरबी में अल्हम्दुलिल्लाह बीएलएम और दूसरी ग्रैफिटी लिखी दिखाई गई. आलोचकों ने इसे नस्लीय और राजनैतिक संदेश देने की कोशिश बताया. यही नहीं ट्रंप ने इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मलोनी की तस्वीर भी पोस्ट की जिसके ऊपर लिखा था रिस्ट्रेनिंग ऑर्डर नीडेड यानि उनसे दूरी बनाए रखने के लिए कानूनी आदेश की जरूरत है. ये पोस्ट उस पुराने विवाद के बाद आया, जिसमें ट्रम्प ने दावा किया था की मलोनी जी सेवेन सम्मेलन में उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए बार-बार मिन्नत कर रही थीं. डोनाल्‍ड ट्रंप के इन दोनों पोस्ट ने एक बार फिर दुनिया भर में नई राजनैतिक बहस छेड़ दी है.