कोरोना संकट के इस दौर में हमारे बुजुर्गों पर सबसे ज्यादा खतरा मंडरा रहा है. ऐसे समय में हम कैसे उन्हें बचाएंगे ? इस विषय पर इस टेलीथॉन का आयोजन किया गया है. इस मुहिम को एनडीटीवी और हेल्पऐज इंडिया ने साथ मिलकर शुरू किया है.बेंगुलुरु के एक छात्र अमय गुप्ता ने बुजुर्गों की मदद के लिए 50 हजार रुपये इकट्ठा किए हैं. उन्होंने बताया कि जैसे ही उन्हें पता चला कि बुजुर्गों को कोरोना से सबसे ज्यादा खतरा है तो उन्होंने इस चीज की शुरुआत की.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.