फेडरेशन ऑफ अमेरिकन साइंटिस्ट्स के सीनियर फेलो एरिक फीगल-डिंग (Eric Feigl-Ding) ने वैक्सीनेट इंडिया टेलीथॉन में कहा कि मैं मानता हूं कि सब कुछ संभव है. हमने कई देशों में कोविड की लहर देखी हैं. कोविड के कई वेरिएंट्स देखने को मिले हैं. दुनिया में लगभग इतना टीकाकरण नहीं हुआ है कि हमारे पास पर्याप्त सुरक्षा हो. उन्होंने कहा कि फोकस इस बात पर हो कि वायरस का दुनिया भर में प्रसार कैसे रोका जाए. किसी भी देश में इसे नहीं रोका गया तो यह म्युटेड होगा और फिर बुरे हालात में पहुंचा देगा.
© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.