अयोध्या में रामनवमी के मौके पर रामलला के सूर्यतिलक का अद्भुत नजारा देखने को मिला. अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण के बाद रामलला की ये पहली रामनवमी है. इस मौके पर रामलला की विशेष पूजा-अर्चना की गई. रामलला के दिव्य सूर्यतिलक का नजारा बेहद मनमोहक लग रहा था. इस मौके पर राम मंदिर का विशेष श्रृंगार किया गया है. रामनवमी के दिन वैज्ञानिक दर्पण के जरिए सूर्य की किरण को भगवान रामलला के मस्तक तक आई. इस दौरान 5 मिनट तक रामलला के ललाट पर सूर्य की किरण दिखाई दी.
अयोध्या के राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में पुलिस ने 70 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल की है. 8 आरोपियों को नामजद किया गया है, जबकि पर्याप्त साक्ष्य न मिलने पर श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारियों और बैंक को क्लीन चिट दे दी गई है.
अयोध्या के श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में चढ़ावे और दान की कथित हेराफेरी मामले में SIT ने अपनी जांच पूरी कर ली है. जांच एजेंसी ने CCTV फुटेज की पड़ताल में 105 संदिग्ध मामलों का जिक्र किया है.
अयोध्या राम मंदिर के CEO पद पर एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा की नियुक्ति को लेकर उठे सवालों के बीच राम मंदिर ट्रस्ट ने आधिकारिक बयान जारी किया है. ट्रस्ट ने स्पष्ट किया कि चयन प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी थी और अंतिम चयन से पहले उम्मीदवारों का इंटरव्यू लिया गया था.
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अहम जिम्मेदारी निभा चुके भारतीय वायुसेना के पूर्व अधिकारी एयर मार्शल (रिटायर्ड) जीतेंद्र मिश्रा आज श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का पदभार ग्रहण करेंगे. उन्हें 5,000 से अधिक उम्मीदवारों में से चयनित किया गया है.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO नियुक्त किए गए पूर्व एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा गुरुवार को अयोध्या पहुंचे. इस दौरान उनका एक बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पहले CEO के रूप में एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा ने अयोध्या पहुंचकर कार्यभार संभाल लिया है. उन्होंने इस जिम्मेदारी को भगवान राम का आशीर्वाद बताते हुए राम मंदिर और श्रद्धालुओं की सेवा का संकल्प जताया.

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पीएम मोदी का ऐसा रहेगा पूरा शेड्यूल

राम मंदिर उद्घाटन को लेकर राष्ट्रपति का PM को पत्र

प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में 6 दिन के अनुष्ठान में हर दिन होगा ये कार्यक्रम

प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या में 6 दिन के अनुष्ठान में हर दिन होगा ये कार्यक्रम

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले पीएम मोदी की 11 दिनों की 'तपस्या'

भव्य राम मंदिर से जुड़ीं खास बातें

भव्य राम मंदिर से जुड़ीं खास बातें

भव्य राम मंदिर से जुड़ीं खास बातें

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम

राम मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम

कौन हैं मूर्तिकार अरुण योगीराज

कौन हैं मूर्तिकार अरुण योगीराज

राम मंदिर की 6 बड़ी विशेषताएं

राम मंदिर की 6 बड़ी विशेषताएं

राम मंदिर की 6 बड़ी विशेषताएं

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को जानें

अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन को जानें




एंटीलिया' को भगवान राम की थीम पर सजाया गया है, जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
रणबीर के साथ आलिया भट्ट और रोहित शेट्टी भी थे. आलिया ब्लू कलर की साड़ी में दिखीं. रोहित शेट्टी ने भी कुर्ता पायजामा पहना था और इसके साथ एक जैकेट पहनी हुई थी.
Ramlalla Pran Pratishtha Wishes: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भगवान श्रीराम के इन भक्तिमय मैसेजेस, शायरी के जरिए आप अपने दोस्तों, करीबियों, रिश्तेदारों और परिजनों को शुभकामनाएं दे सकते हैं.
Ram Lalla Pran Pratishtha: अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा सोमवार, 22 जनवरी को होगी. रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए सारी तैयारियां पूरी हो चुकी हैं.अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह में सभी लोग शामिल नहीं हो सकेंगे. आप इस कार्यक्रम को लाइव (Ram Mandir Pran Pratishtha Live Stream) अपने टीवी, मोबाइल, लैपटॉप पर देख सकते हैं. केंद्र सरकार ने 22 जनवरी को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के आयोजन को लेकर पूरे देश में केंद्रीय कर्मचारियों और स्कूलों में आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है.
Ramnami Samaj: देश में जहां हर ओर जय श्री राम सुनाई दे रहा है, वहां एक कहानी ऐसे समाज की जो मंदिर तो नहीं जाता पर पूरे शरीर पर राम नाम का गोदना करवाता है.
इंडिगो फ्लाइट (Indigo Flight) में यात्रियों को राम आएंगे गाते हुए दिखाने वाला एक वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ. यह क्लिप भारत सरकार के आधिकारिक पेज MyGov द्वारा शेयर किया गया है.
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं.22 जनवरी को होने वाले इस आयोजन में पीएम नरेंद्र मोदी समेत कई बड़ी हस्तियों के शामिल होने की बात सामने आ रही है.इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए तमाम तरह की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है.पांच शताब्दी से भी ज़्यादा वक्त तक चले कानूनी संघर्ष के बाद रामलला फिर अपने स्थान पर विराजने जा रहे हैं.




























