दिल्ली‑एनसीआर में वायु गुणवत्ता खराब होने पर एक बार फिर सख्ती बढ़ा दी गई है. एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) ‘Poor' श्रेणी में पहुंचने के बाद वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने पूरे एनसीआर में GRAP के स्टेज‑1 को लागू करने का फैसला लिया है. 19 मई को जारी आदेश के मुताबिक AQI 208 दर्ज किया गया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया.
समीक्षा के दौरान पाया गया कि मौसम विभाग (IMD) और IITM के अनुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में भी हवा की गुणवत्ता इसी श्रेणी में बनी रह सकती है. इसी को देखते हुए पूरे एनसीआर में GRAP‑1 के तहत सभी उपाय तुरंत लागू करने के निर्देश दिए गए हैं.
CAQM ने एजेंसियों को निर्देश दिया है कि GRAP के स्टेज‑1 के तहत तय सभी उपायों को सख्ती से लागू किया जाए. इसका मकसद यह है कि वायु गुणवत्ता को और खराब होने से रोका जा सके और प्रदूषण के स्तर को नियंत्रित किया जा सके.
सभी संबंधित एजेंसियों से कहा गया है कि वे हालात पर कड़ी नजर रखें और तय नियमों को प्रभावी तरीके से लागू करें, ताकि दिल्ली‑एनसीआर की हवा और ज्यादा खराब न हो.
GRAP‑1 लागू होने पर प्रदूषण को शुरुआती स्तर पर नियंत्रित करने के लिए कई सख्त कदम उठाए जाते हैं. इस दौरान निर्माण स्थलों पर धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव, कवरिंग और मैकेनिकल सफाई अनिवार्य की जाती है, जबकि खुले में कचरा या पत्ते जलाने पर पूरी तरह रोक लगा दी जाती है. सड़कों की नियमित सफाई और लैंडफिल साइट्स पर आग जैसी घटनाओं को रोकने के लिए भी निगरानी बढ़ाई जाती है.
इसके अलावा वाहनों और उद्योगों पर भी सख्ती बढ़ा दी जाती है. प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों के खिलाफ चालान, PUC नियमों का कड़ाई से पालन और ट्रैफिक मैनेजमेंट को सख्त किया जाता है ताकि जाम और उत्सर्जन कम हो. साथ ही उद्योगों को प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन करना होता है और डीजल जनरेटर के इस्तेमाल पर भी रोक या सीमित उपयोग लागू किया जाता है. इसके अलावा आम लोगों को सलाह दी जाती है कि वे अनावश्यक वाहन उपयोग से बचें, इंजन चालू न रखें और प्रदूषण फैलाने वाली गतिविधियों से दूर रहें, ताकि हवा की गुणवत्ता और खराब होने से रोकी जा सके.
दिल्ली में लगाए जाएंगे 13 नए AQI मॉनिटरिंग स्टेशन, जानें क्या होते हैं ये, आपके इलाके में लगेंगे या नहीं
Written by: श्रेया त्यागीदिल्ली की हवा सुधारने के लिए सरकार की नई तैयारी, 'रोड RADAR' से खोजे जाएंगे प्रदूषण हॉटस्पॉट, जानें कैसे काम करेगा ये सिस्टम
Written by: नवीन प्रजापतिभीषण गर्मी का कहर! Climate Change से तेजी से बढ़ रहा है Stroke का खतरा, World Stroke Organization की बड़ी चेतावनी
Written by: Diksha Soni© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.