Portable Air Purifier: आज के समय में बढ़ता एयर पॉल्यूशन हर किसी के लिए एक बड़ी चिंता बन चुका है. खासकर दिल्ली-एनसीआर और मुंबई जैसे शहरों में सांस लेना भी चुनौती बन जाता है. अब तक लोग खुद को बचाने के लिए मास्क या घर में एयर प्यूरीफायर का सहारा लेते थे, लेकिन बाहर निकलते ही यह सुरक्षा खत्म हो जाती थी. इसी समस्या का समाधान लेकर आया है एक नया वियरेबल एयर प्यूरीफायर, जिसे आप गले में पेंडेंट की तरह पहन सकते हैं. यह छोटा, हल्का और स्मार्ट डिवाइस आपके आसपास की हवा को साफ करने का दावा करता है, जिससे आप जहां भी हों, सुरक्षित सांस ले सकें.
यह एक छोटा सा वियरेबल डिवाइस है, जिसे आप नेकलेस या स्ट्रैप की तरह पहन सकते हैं. इसका नाम पेबल है और इसे भारतीय स्टार्टअप Atovio ने बनाया है. यह डिवाइस आपके चेहरे के आसपास एक साफ हवा का जोन बनाता है, जिससे प्रदूषित कण कम हो जाते हैं.
यह डिवाइस नेगेटिव आयन तकनीक का उपयोग करता है. यह हवा में मौजूद धूल, धुएं और अन्य हानिकारक कणों को न्यूट्रलाइज कर देता है. कंपनी के अनुसार, इसकी टेस्टिंग IIT Kanpur की नेशनल एयरोस्पेस फैसिलिटी (NAF) में की गई है, जहां यह लगभग 90% तक प्रदूषण कम करने में सक्षम पाया गया.
IQAir की 2024 रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया के सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के करीब 80 शहर शामिल हैं. ऐसे में केवल घर के अंदर एयर प्यूरीफायर पर्याप्त नहीं है. बाहर भी एक पर्सनल प्रोटेक्शन जरूरी हो गया है और यही काम यह डिवाइस करता है.
कीमत और उपलब्धता
इस डिवाइस की कीमत लगभग 3,500 रुपये बताई जा रही है. कंपनी के अनुसार, अब तक 40,000 से ज्यादा लोग इसका इस्तेमाल कर चुके हैं.
(अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.)
2025 में दुनिया का सबसे प्रदूषित देश रहा पाकिस्तान, भारत के इस शहर ने Pollution रैंकिंग में किया टॉप
Edited by: Ashutosh Kumar SinghDelhi AQI: सालों बाद इतनी साफ हवा! बेमौसम बारिश बनी वरदान, दिल्ली-नोएडा में प्रदूषण बेहद कम, जानिए अपने शहर का AQI
Written by: उत्कर्ष गहरवारAIRCARE Study: गंदी हवा और फेफड़ों के कैंसर के बढ़ते खतरे पर AIIMS करेगा गहराई से जांच!
Written by: Diksha Soni© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.