Fighting Our Killer Air - A Citizens' Charter
  • Home/
  • Delhi AQI: सालों बाद इतनी साफ हवा! बेमौसम बारिश बनी वरदान, दिल्ली-नोएडा में प्रदूषण बेहद कम, जानिए अपने शहर का AQI

Delhi AQI: सालों बाद इतनी साफ हवा! बेमौसम बारिश बनी वरदान, दिल्ली-नोएडा में प्रदूषण बेहद कम, जानिए अपने शहर का AQI

Delhi AQI: सालों बाद इतनी साफ हवा! बेमौसम बारिश बनी वरदान, दिल्ली-नोएडा में प्रदूषण बेहद कम, जानिए अपने शहर का AQI
delhi ncr pollution

Highlights

  1. दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते हुई बारिश और तेज हवाओं ने राजधानी को साफ और ठंडी हवा का तोहफा दिया है
  2. मार्च माह में बारिश से दिल्ली में ठंडक का अनुभव हुआ और लोगों को प्रदूषण से राहत मिली है
  3. मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा के ऊपर इंड्यूस्ड साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दक्षिण भारत की ट्रफ मौसम बदलने का कारण
नई दिल्ली : 

नीला आसमान और दूर तक सब साफ... दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते की बारिश ने तो देश की राजधानी की मौज करा दी है. दिल्लीवालों को न सिर्फ मार्च महीने में ठंड का अहसास हो रहा है बल्कि साफ हवा उन्हें खूब राहत भी पहुंचा रही है. ये कहना गलत न होगा कि बारिश और तेज हवाओं ने दिल्ली-एनसीआर को एक अनमोल तोहफा भी दे दिया है. वो शुद्ध हवा जिसके लिए पूरी जनता नवंबर से फरवरी तक तरसी है. आलम यह है कि कई जगह एक्यूआई 98 पर पहुंच गया तो वहीं लोदी रोड और आईटीओ जैसे इलाकों में तो ये 60 पर था.  

कहां कितना है प्रदूषण?

-आनंद विहार- 121
-लोधी रोड- 68
-आईटीओ- 68
-रोहिणी- 90
-आईजीआई एयरपोर्ट- 80
-फरीदाबाद-166
-नोएडा-86
-ग्रेटर नोएडा- 114
-गुरुग्राम-102

Latest and Breaking News on NDTV

साल की सबसे हवा का आनंद लीजिए  

दिल्ली में बारिश और तेज हवाओं ने जो मजे दिल्लीवालों के करा दिए हैं उसके लिए न जाने कितने महीनों से लोग तरसे हैं. भले ये साफ हवा कुछ दिनों के लिए ही हो पर इसने राहत जरूर पहुंचाई है. मौसम विभाग का कहना है कि हरियाणा क ऊपर बने इंड्यूस्ड साइक्लोनिक सर्कुलेशन और दक्षिण भारत तक जा रही ट्रफ के चलते मौसम का मिजाज बदल गया है. इसके अलावा तीन दिन बारिश और तेज हवाओं के बीच दिल्ली में वेंटिलेशन इंडेक्स का ज्यादा होना भी एक वजह है जिससे प्रदूषकों का फैलाव हुआ और हवा की क्वॉलिटी बेहतर हुई है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें-   आज भी बारिश के आसार, हिमालय में उठा बवंडर, पाकिस्तान से भारत तक ऐसे बदला मौसम का मिजाज

 यह भी पढ़ें-  आखिर अचानक क्यों बदल गया मौसम? 1000 किमी लंबे इस दुर्लभ सिस्टम ने वैज्ञानिकों को भी चौंकाया

Share this story on

Latest Stories

................................ Advertisement ................................

Latest Videos

Opinion