Fighting Our Killer Air - A Citizens' Charter
  • Home/
  • दिल्ली में दिवाली-छठ के दौरान कृत्रिम बारिश की तैयारी, दो ट्रायल किए गए, AQI खतरनाक लेवल पर

दिल्ली में दिवाली-छठ के दौरान कृत्रिम बारिश की तैयारी, दो ट्रायल किए गए, AQI खतरनाक लेवल पर

दिल्ली में दिवाली-छठ के दौरान कृत्रिम बारिश की तैयारी, दो ट्रायल किए गए, AQI खतरनाक लेवल पर
Cloud Seeding in Delhi

दिल्ली में तमाम बंदिशों के बावजूद वायु प्रदूषण में लगातार इजाफे के बाद सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सूत्रों के अनुसार, दिल्ली सरकार ने वायु प्रदूषण की बिगड़ती स्थिति को देखते हुए एक बार फिर कृत्रिम बारिश कराने की तैयारी की है. दिल्ली में AQI लगातार 400 के पार बना हुआ है. सूत्रों ने पुष्टि की है कि दिवाली और छठ पूजा के बाद अगर प्रदूषण का स्तर बढ़ता है, तो कृत्रिम बारिश (artificial rain) कराने की योजना है. पिछले 15 दिनों में, दिल्ली सरकार ने कृत्रिम बारिश के दो ट्रायल किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की है.दिल्ली हवाई अड्डे के पास कृत्रिम बारिश का एक ट्रायल किया गया. ये ट्रायल और 'क्लाउड सीडिंग' (cloud seeding) लगभग 30,000 मीटर की ऊंचाई पर किए गए। पिछले साल, क्लाउड सीडिंग 10,000 मीटर की ऊंचाई पर की गई थी.

पिछले साल भी कराई थी क्लाउड सीडिंग

दिल्ली में प्रदूषण और स्मॉग से निपटने के लिए पिछले साल 28 अक्टूबर को भी कृत्रिम बारिश कराई गई थी. दिल्ली सरकार के पर्यावरण विभाग ने IIT कानपुर के सहयोग से वायु प्रदूषण में ये  क्लाउड सीडिंग कराई थी. पहला ड्राई रन 23 अक्टूबर 2025 को हुआ था. परीक्षण के लिए विमान की सहनशक्ति और एजेंसियों के समन्वय का परीक्षण किया गया. लेकिन न्यूनतम बादल होने के कारण कोई बारिश नहीं हुई. तीन दिन बाद IIT कानपुर का स्पेशल प्लेन कानपुर से मेरठ होते हुए उड़ा. दिल्ली में प्रदूषण के हॉट जोन बुराड़ी, मयूर विहार और करोल बाग के ऊपर बादलों में लगभग क्लाउड सीडिंग की गई.10 किलो सिल्वर आयोडाइड, साधारण नमक और रॉक साल्ट के मिश्रण को फ्लेयर्स के जरिये छोड़ा गया. हालांकि इसमें भी अपेक्षित सफलता नहीं मिली.

दिल्ली सरकार का विंटर एक्शन प्लान

दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण की खराब स्थिति को देखते हुए इस साल पहले ही विंटर एक्शन प्लान लागू किया था. 1 नवंबर से दिल्ली के बाहर के बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया है. पार्किंग फीस को भी तकरीबन दोगुना कर दिया गया है. साथ ही ऑफिसों में 50 फीसदी वर्क फ्रॉम होम लागू करने को कहा गया है. निजी और सरकारी कार्यालयों की टाइमिंग में भी बदलाव किया गया है. हालांकि इन सभी उपायों के बावजूद वायु प्रदूषण में कमी नहीं दिखाई दे रही है. दिल्ली में सर्दी आते ही पराली जलाने और वाहनों के प्रदूषण से स्मॉग के हालात बन जाते हैं और हवा जहरीली हो जाती है. 

ये भी पढ़ें - गुरुग्राम में वर्क फ्रॉम होम का ऐलान, दिल्ली-मेरठ नमो भारत ट्रेन के फेरे बढ़ेंगे, दिल्ली-NCR में प्रदूषण का असर

दिल्ली में एक्यूआई आज 463 तक दर्ज किया गया, जहांगीरपुरी, पंजाबी बाग, आईटीओ, लाजपतनगर जैसे इलाकों में खराब हालत रही. नोएडा में एक्यूआई 456 और ग्रेटर नोएडा में 426 रहा. गुरुग्राम और एनसीआर के अन्य बड़े शहरों में भी एक्यूआई 400 के पार बना हुआ है. 

ये भी पढ़ें - दीवाली की चौखट पर दिल्ली में सांसों का संकट: 30 साल की स्टडी ने हरियाली को लेकर क्या बताया?
 

Share this story on

Latest Stories

................................ Advertisement ................................

Latest Videos

Opinion