Delhi News: दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए सरकार बड़ा कदम उठाने जा रही है. राजधानी में जल्द ही 13 नए कंटीन्यूअस एम्बिएंट एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग स्टेशन (CAAQMS) लगाए जाएंगे. इन स्टेशनों की मदद से लोगों को अपने इलाके की हवा की सही और रियल टाइम जानकारी मिल सकेगी. सरकार ने इन स्टेशनों के लिए जगहें तय कर दी हैं और उम्मीद है कि नवंबर 2026 तक ये काम शुरू हो जाएगा. अभी दिल्ली में 47 एयर मॉनिटरिंग स्टेशन काम कर रहे हैं. नए स्टेशन जुड़ने के बाद इनकी कुल संख्या 60 हो जाएगी. इससे दिल्ली के ज्यादा इलाकों की हवा की निगरानी हो सकेगी, खासकर उन जगहों की जहां अभी एयर क्वालिटी की जानकारी कम मिलती है.
AQI यानी Air Quality Index हवा की गुणवत्ता बताने वाला पैमाना होता है. इसके जरिए पता चलता है कि हवा साफ है या प्रदूषित. CAAQMS यानी Continuous Ambient Air Quality Monitoring Station ऐसे स्टेशन होते हैं जो हवा में मौजूद प्रदूषण को लगातार मापते रहते हैं. ये PM2.5, PM10, कार्बन मोनोऑक्साइड, नाइट्रोजन डाइऑक्साइड और ओजोन जैसी खतरनाक गैसों और कणों की मात्रा रिकॉर्ड करते हैं.
इन स्टेशनों से मिलने वाले डेटा से लोगों को पता चलता है कि उनके इलाके की हवा कितनी खराब है. अगर AQI ज्यादा खराब हो तो लोग मास्क पहन सकते हैं, बाहर कम निकल सकते हैं और जरूरी सावधानी बरत सकते हैं. सरकार भी इसी डेटा के आधार पर प्रदूषण कम करने के कदम उठाती है.
दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (DPCC) की तरफ से 10 स्टेशन लगाए जाएंगे. ये इलाके हैं-
इसके अलावा IITM पुणे की तरफ से 3 स्टेशन लगाए जाएंगे. इनके लिए ये जगहें चुनी गई हैं-
सरकार ने झरोदा कलां और नांगलोई को बैकअप लोकेशन के तौर पर भी रखा है.
DPCC ने इन स्टेशनों के लिए टेंडर जारी कर दिया है. अधिकारियों के मुताबिक, जल्द ही कंपनी को काम दिया जाएगा और नवंबर तक नए स्टेशन चालू हो सकते हैं. ज्यादा मॉनिटरिंग स्टेशन लगने से दिल्ली के हर इलाके की हवा की सही जानकारी मिलेगी और नए प्रदूषण वाले हॉटस्पॉट की पहचान करने में मदद मिलेगी.
यह भी पढ़ें- UPPCL ने बताया AC चलाने का स्मार्ट मंत्र, ठंडक भी और बचत भी, बिजली बचाने का स्मार्ट तरीका
दिल्ली-NCR में बढ़े वायु प्रदूषण के बाद GRAP-1 लागू, जानें किन चीजों पर रहेगा प्रतिबंध
Reported by: Shreya Ghoshदिल्ली की हवा सुधारने के लिए सरकार की नई तैयारी, 'रोड RADAR' से खोजे जाएंगे प्रदूषण हॉटस्पॉट, जानें कैसे काम करेगा ये सिस्टम
Written by: नवीन प्रजापतिभीषण गर्मी का कहर! Climate Change से तेजी से बढ़ रहा है Stroke का खतरा, World Stroke Organization की बड़ी चेतावनी
Written by: Diksha Soni© Copyright NDTV Convergence Limited 2026. All rights reserved.